Home उत्तराखंड न्यूज़ तैयारियों का निरीक्षण करने पुलिस महानिदेशक पहुंचे केदारधाम
उत्तराखंड न्यूज़

तैयारियों का निरीक्षण करने पुलिस महानिदेशक पहुंचे केदारधाम

उन्होंने श्री केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने के दृष्टिगत उपलब्ध कराये गये पुलिस बल, एटीएस तथा आगामी समय में उपलब्ध कराये जा रहे पैरामिलिट्री फोर्स का उचित व्यवस्थापन करने के निर्देश दिये गये।

सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, दीपम सेठ एवं अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन आज केदारनाथ धाम पहुंचे। जहंा उन्होने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने डीजीपी का स्वागत कर केदारनाथ धाम में सुरक्षा के दृष्टिगत की गयी पुलिस व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक ने केदारनाथ धाम परिसर सहित लाइन व्यवस्थाओं हेतु बनाये गये स्थलों का भ्रमण कर प्रभावी पुलिस प्रबन्धन करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने जनपद पुलिस के ड्यूटी चार्ट एवं पुलिस प्रबन्धन की समीक्षा कर भीड़ नियंत्रण एवं भीड़ प्रबन्धन के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाये जाने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष की यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मन्दिर दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था प्रारम्भ की जा रही है तथा इस व्यवस्था को पहले दिवस से ही लागू किया जायेगा। पुलिस महानिदेशक द्वारा इस व्यवस्था को सही ढंग से लागू किये जाने के लिए टोकन काउंटरों की संख्या बढ़ाये जाने तथा इस सम्बन्ध में श्रद्धालुओं को निरन्तर जागरुक करने तथा आस्था पथ पर आने वाले श्रद्धालुओं को पीए सिस्टम के माध्यम से जानकारी दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। धाम तक पहुंच रहे सभी श्रद्धालुओं को उनके टोकन नम्बर, स्लॉट एवं अन्य आवश्यक जानकारी को प्रशासन के स्तर से लगायी गयी स्क्रीन पर प्रदर्शित कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया।
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि राज्य में चारधाम यात्रा की हमारी तैयारियां पूर्ण हो गयी हैं, तथा पूरा फोकस सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा पर रहेगा। कल केदारनाथ धाम के कपाट खुलने हैं, आज यहां पर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का अन्तिम रूप से रिव्यू किया गया है। सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर ली गयी हैं। जिला प्रशासन सहित सभी विभागों के मध्य उचित समन्वय से यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियां की गयी हैं। सड़क मार्ग पर यात्रियों के लिए प्रभावी यातायात प्लान तैयार किया गया है। यहां पर ड्यूटी के लिए उपस्थित सभी जवानों का मनोबल उच्च है तथा सभी की ब्रीफिंग एवं उनकी ड्यूटियों के प्रति सेंसेटाइज किया गया है। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ यात्रा अभिनय चौधरी, चौकी प्रभारी केदारनाथ राजीव चौहान, प्रभारी एसडीआरएफ केदारनाथ राजबर सिंह राणा सहित केदारनाथ में नियुक्त पुलिस बल, आईटीबीपी, एसडीआरएफ. कार्मिक नियुक्त रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...