Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ लेडीज कपडे के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान हल्द्वानी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरनैनीताल

लेडीज कपडे के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान हल्द्वानी

Lavc60.9.100

हल्द्वानी में सुबह शहर के ठंडी सड़क पर स्थित एक कपड़े के शोरूम में भीषण आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। बताया जा रहा है कि शहर के ठंडी सड़क पर लेडीज कपड़े का शोरूम है। सुबह शोरूम से धुआं निकलता आसपास के दुकानदारों ने देखा, जिसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि दुकान के ऊपरी तल पर गोल्ड लोन का बैंक भी था। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आग लगने से शोरूम में रखा सारा कपड़ा जलकर राख हो गया, जिससे भारी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। वहीं आग के चलते लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटना की स्थानीय पुलिस और फायर विभाग द्वारा जांच की जा रही है।अग्निशमन विभाग के अनुसार प्रथम दृष्टया में शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह लग रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन करने और आग के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles