वाहन खाई में गिरा, एक की मौत चार घायल

वाहन खाई में गिरा, एक की मौत चार घायल

घटना स्थल पर पहुंच कर पता चला कि उक्त वाहन में पांच लोग सवार थे। जिनमें से तीन व्यक्तियों को सामान्य चोटें आई थी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था तथा एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

नैनीताल। पर्यटको का वाहन खाई में गिर जाने से जहंा एक की मौत हो गयी वही चार अन्य लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहंा एक घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला रामगढ़ रोड पर स्यामखेत के पास घटित हुआ है। जानकारी के अनुसार बीती देर रात एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल को आपदा प्रबंधन केंद्र, नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई कि स्यामखेत, रामगढ़ रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर पहुंच कर पता चला कि उक्त वाहन में पांच लोग सवार थे। जिनमें से तीन व्यक्तियों को सामान्य चोटें आई थी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था तथा एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बहरहाल टीम ने गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई। रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों के चलते कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाया गया तथा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया एवं मृतक के शव को खाई से निकालकर अन्य आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान आदित्य शुक्ला पुत्र स्व. मनोज कुमार निवासी कैलाशपूरी नियर इको गार्डन आलमबाग लखनऊ के रूप में हुई है जबकि घायलों के नाम मृदुल गुप्ता पुत्र लखन लाल गुप्ता निवासी गीता पल्ली इको गार्डन लखनऊ, रोहन अरोड़ा पुत्र महेश अरोड़ा, तुषार तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी अर्जुन नगर आलमबाग लखनऊ व सुमित गुप्ता पुत्र दीप चंद्र गुप्ता निवासी कृष्णा नगर आलमबाग लखनऊ के रूप में हुई है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this