Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अवैध कटान और वन कर्मियों पर फायर झोंकने का आरोपी दबोचा,पांच अन्य फरार
उत्तराखंड न्यूज़क्राइमदेश-विदेश

अवैध कटान और वन कर्मियों पर फायर झोंकने का आरोपी दबोचा,पांच अन्य फरार

नैनीताल। रामनगर वन प्रभाग तराई के पश्चिमी वन प्रभाग में वन तस्करों ने वन कर्मियों पर फायरिंग की है। इस मामले में वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को पकड़ने में कामयाब हासिल की है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना रामनगर तराई पश्चिमी के रामनगर रेंज के गुलजारपुर बीट के लॉट संख्या-03 की है। फायरिंग के बाद भी वन विभाग की टीम ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक वन तस्कर को मौके पर दबोच लिया, जबकि उसका मुख्य सरगना और अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए तराई पश्चिमी के डीएफओ प्रकाश आर्या ने बताया कि रामनगर रेंज अंतर्गत गुलजारपुर बीट में नियमित गश्त के दौरान वन कर्मियों को आरी से पेड़ काटने की आवाज सुनाई दी। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जाकर देखा तो कुछ लोग अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर रहे थे। आरोप है कि वनकर्मियों को देखते हुए लकड़ी तस्करों ने उन पर फायरिंग कर दी और वहां से भागने लगे। हालांकि वन कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए एक तस्कर को पकड़ लिया।
वन विभाग की टीम की गिरफ्त में आए आरोपी का नाम मनजीत सिंह पुत्र गजन सिंह निवासी केलाखेड़ा बाजपुर बताया जा रहा है। डीएफओ ने बताया कि मनजीत के पास से एक देसी कट्टा 315 बोर, जिंदा कारतूस और लकड़ी काटने का आरा बरामद किया गया है। डीएफओ ने बताया कि इस गिरोह का सरगना शमशेर सिंह निवासी केलाखेड़ा है, जो मौके से फरार हो गया। उसके साथ पिंटू, सत्ता सिंह, राणा सिंह और एक अन्य आरोपी भी मौके से भाग निकले। शमशेर सिंह पर पूर्व में भी वन अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं और वह एक शातिर वन अपराधी माना जाता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...