Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ 14 लाख  की स्मैक के साथ महिला गैंगस्टर गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़क्राइमदेश-विदेश

14 लाख  की स्मैक के साथ महिला गैंगस्टर गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने 14 लाख रूपये की स्मैक व 55 हजार रूपये की नगदी के साथ महिला गैंगस्टर को गिरफ्तार किया। हिस्ट्रीशीटर सहित 11 मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे तलाशी अभियान के दौरान मिली सूचना पर दूधली रोड, नैन्सी स्कूल के पास से महिला सोनी पत्नी स्व. प्रदीप कुमार को 48 ग्राम अवैध स्मैक (जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख रूपये है) तथा अवैध स्मैक की बिक्री से अर्जित किये गये 55600 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर एनडीपीएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...