Home उत्तराखंड न्यूज़ भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस का समापन, सीएम धामी ने की शिरकत
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस का समापन, सीएम धामी ने की शिरकत

मॉनसून पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मॉनसून को लेकर भी तैयार है। उत्तराखंड में मॉनसून के दौरान कई दैवीय आपदाएं देखने को मिलती हैं, जिनको रोकी तो नहीं जा सकती लेकिन इस तरह की दैवीय आपदाओं के बाद रिस्पॉन्स टाइम को कम करके जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू हो, ऐसी व्यवस्था की जा सकती है।

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस के समापन समारोह ने भाग लिया। सीएम धामी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ, मजदूरों और उद्योगों के बीच सामंजस्य स्थापित कर दोनों के विकास के लिए कार्य कर रहा है।
भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, आज भारतीय मजदूर संघ, मजदूरों के लिए और उसके साथ-साथ उद्योग, दोनों के विकास में एक अच्छा समन्वय बना रहा है। हमारा भी प्रयास है कि हमारे श्रमिकों को सभी अच्छी सुविधा पीएम मोदी के नेतृत्व में मिलते रहे। उत्तराखंड में भी हम इस दिशा में काम कर रहे हैं कि सब लोग मिलकर उत्तराखंड को एक समृद्ध और देश का श्रेष्ठ राज्य बनाए. इसमें हमारे श्रमिक भाई भी अपना योगदान दे रहे हैं और भारतीय मजदूर संघ इस दिशा में निरंतर काम कर रहा है।
उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। लगातार बड़ी संख्या में यात्री चारधाम यात्रा के अलावा उत्तराखंड के अन्य दर्शनीय स्थलों के भी दर्शन कर रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि, कावंड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। जिसके लिए उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से तैयार है और जल्द ही उनके द्वारा कावंड़ मेले को लेकर समीक्षा बैठक ली जाएगी।

 पेड़ में लटका मिला व्यक्ति का शव,जांच में जुटी पुलिस
देहरादून। प्रदेश की राजधानी दून में राजपुर रोड पर एयर फोर्स ऑफिसर्स मेस के पास एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थिति में सड़क किनारे पेड़ से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, देर रात कोतवाली डालनवाला को राजपुर रोड पर एयर फोर्स ऑफिसर्स मेस के पास एक व्यक्ति के नग्न अवस्था के सड़क किनारे पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद कोतवाली डालनवाला पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस द्वारा व्यक्ति को नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच पड़ताल करने पर मृतक के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जो अक्सर केवल गमछा पहनकर नग्न अवस्था में ही सड़क पर घूमता रहता था। घटना से पहले भी एक व्यक्ति द्वारा रात में मृतक को गमछा लपेटकर उस पेड़ के आसपास घूमते हुए देखा गया था।
कोतवाली डालनवाला प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि आस पास के लोगों से पूछताछ और प्राथमिक जांच में प्रथमदृष्टया मृतक द्वारा खुद जीवन लीला समाप्त करना प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

 ट्रेन से कटकर युवक की मौत
देहरादून। सुबह जनता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस को रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर और धड अलग-अलग हिस्सों में बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट ने रायवाला रेलवे स्टेशन पर सूचना देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर अपना सिर रखकर जान दे दी है। लोको पायलट ने बताया कि ट्रेन को रोक पाना संभव नहीं था। सूचना मिलने के बाद जीआरपी व रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची।कोतवाली रायवाला प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि घटना सुबह करीब 9.45 की है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद हरिद्वार से देहरादून जा रही वंदे भारत ट्रेन करीब 25 मिनट लेट रही। जिसे रायवाला जंक्शन पर रोक रखा गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...