Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़  उफनते नाले में बहने से बाल-बाल बचा युवक
उत्तराखंड न्यूज़

 उफनते नाले में बहने से बाल-बाल बचा युवक

चंपावत। रविवार को भारी बारिश के चलते किरोड़ा नाला उफान पर आ गया। इस दौरान खटीमा से घूमने आए युवक ने बाइक से उफनते नाले को बीच सड़क को पार करने का प्रयास किया। जिस पर वह बाइक समेत नाले में बह कर रोखड़ में पानी के बीच फंस गया।
बता दें उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों बारिश हो रही है। जिसके कारण नदी नाले उफान पर हैं। किरोड़ा नाला उफान भी इसी कड़ी में उफान पर है। आज इसमें एक बाइक सवार युवक बह गया। मामले की जानकारी मिलते ही अलर्ट मोड में तैनात एसडीआरएफ व टनकपुर पुलिस ने युवक को पानी के तेज बहाव से बचा कर सुरक्षित बाहर निकाला।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...