Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पर्यटकों से लूटपाट और मारपीट करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़क्राइम

पर्यटकों से लूटपाट और मारपीट करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

चमोली। रात के अंधेेरे में पर्यटकों से मारपीट कर उन्हे लूटने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से लूटा गया फोन व हजारों की नगदी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती 20 जून को गाजियाबाद निवासी प्रेम कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने थाना गोविन्दघाट पर सूचना दी कि वे अपने दो पुरुष व दो महिला साथियों के साथ फूलों की घाटी घूमने आए थे। बताया कि 19 जून की रात करीब 12 बजे घांघरिया स्थित लक्ष्मण गंगा नदी पर बनी पुलिया के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उन सभी के साथ लाठीकृडंडों व पत्थरों से मारपीट की। उन्होंने प्रेम कुमार की जेब से पर्स व उसमें रखे 3 हजार रुपये छीन लिए। बदमाशों ने उनका कॉलेज पहचान पत्र भी लेकर फोटो खींची और धमकी दी कि यदि पुलिस को सूचना दी तो वे कॉलेज आकर गोली मार देंगे। इसके अलावा, बदमाशों ने उनसे व उनके सभी साथियों के मोबाइल फोन छीन लिए और जबरदस्ती कोड पूछकर कुल 47 हजार रुपये गूगल पे/फोन पे के माध्यम से किसी अज्ञात नंबर पर ट्रांसफर करवा दिए। बदमाशों ने महिला साथियों के साथ भी अभद्रता की और डरा धमकाकर उनकी तलाशी ली। मामले की संवेदनशीलता और पर्यटन क्षेत्र को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गयी। लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बीती रात घटना में शामिल तीनों शातिर बदमाशों को घांघरिया बायपास रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से लूटा गया माल, जिसमें 18 हजार रुपये नगद और 1 आईफोन शामिल है, बरामद किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...