Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नदी में डूबे सेना के जवान का शव बरामद
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

नदी में डूबे सेना के जवान का शव बरामद

उधम सिंह नगर। गूलरभोज नदी में डूबे सेना के जवान के शव को सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाल लिया। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। .
मिली जानकारी के मुताबिक, बीती 22 जून को पुलिस को एक सूचना मिली थी कि बाजपुर क्षेत्र के गूलरभोज नदी में सेना में तैनात एक जवान डूब गया था। यह सूचना मिलते ही एसडीआरएफ यानी राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां रेस्क्यू अभियान को चलाया गया, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव होने की वजह से डूबे जवान का कुछ पता नहीं चल पाया. ऐसे में रेस्क्यू रोकना पड़ा।
सोमवार  सुबह फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें टीम को सफलता मिली और डूबे जवान का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
ष्बीती 22 जून को एक व्यक्ति की नदी में डूबने की सूचना मिली थी. जिसका शव आज नदी से निकाल लिया गया है।आगे की कार्रवाई के लिए शव को जिला पुलिस को सौंप दिया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...