Home उत्तराखंड न्यूज़ नदी में डूबे सेना के जवान का शव बरामद
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

नदी में डूबे सेना के जवान का शव बरामद

गूलरभोज नदी में डूबे जवान की पहचान हिमांशु मिश्रा निवासी बेंगलुरु (कर्नाटक) के रूप में हुई। हिमांशु भारतीय सेना की आर्मी सप्लाई कोर में तैनात थे. जो वर्तमान में हल्द्वानी में सेवा दे रहे थे. कुछ समय पहले ही उनका ट्रांसफर हल्द्वानी हुआ था। क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि

उधम सिंह नगर। गूलरभोज नदी में डूबे सेना के जवान के शव को सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाल लिया। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। .
मिली जानकारी के मुताबिक, बीती 22 जून को पुलिस को एक सूचना मिली थी कि बाजपुर क्षेत्र के गूलरभोज नदी में सेना में तैनात एक जवान डूब गया था। यह सूचना मिलते ही एसडीआरएफ यानी राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां रेस्क्यू अभियान को चलाया गया, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव होने की वजह से डूबे जवान का कुछ पता नहीं चल पाया. ऐसे में रेस्क्यू रोकना पड़ा।
सोमवार  सुबह फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें टीम को सफलता मिली और डूबे जवान का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
ष्बीती 22 जून को एक व्यक्ति की नदी में डूबने की सूचना मिली थी. जिसका शव आज नदी से निकाल लिया गया है।आगे की कार्रवाई के लिए शव को जिला पुलिस को सौंप दिया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...