Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कीड़ा जड़ी की तस्करी में चार गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़क्राइम

कीड़ा जड़ी की तस्करी में चार गिरफ्तार

चमोली। प्रतिबधिंत कीड़ा जड़ी की तस्करी कर रहे चार लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास 180 नग कीड़ा जड़ी बरामद की गयी है। जानकारी के अनुसार बीती शाम कोतवाली चमोली पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के एक होटल मेें कुछ लोग प्रतिबधिंत कीड़ा जड़ी की तस्करी हेतू आने वाले है सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुुलिस ने बताये गये होटल में छापेमारी करते हुए होटल से चार व्यक्तियों को कुल 180 नग प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी (यारसागंबू) के साथ गिरफ्तार किया गया। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम नाईस सिंह हयांकी पुत्र चक्र सिंह हयांकी निवासी ज्योति पांडू थाना पांग्ला धारचूला जनपद पिथौरागढ़, दिनेश नयाल पुत्र तेज सिंह नयाल निवासी भटृनगर गौचर थाना कर्णप्रयाग, दीपक सिंह कोरंगा पुत्र सिंगल सिंह निवासी गाला जिप्सी थाना पांग्ला धारचूला जनपद पिथौरागढ़ व भगत सिंह चौधरी पुत्र भीम सिंह निवासी पगना थाना चमोली बताया। बता दें कि कीड़ा जड़ी एक प्रतिबंधित श्रेणी की वन उपज है और इसे अपने कब्जे में रखने या इसका व्यापार करने के लिए वैध लाइसेंसध्प्राधिकार पत्र की आवश्यकता होती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...