Home उत्तराखंड न्यूज़ रघुबीर लाल बने कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर
उत्तराखंड न्यूज़उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेश-विदेशरुद्रप्रयाग

रघुबीर लाल बने कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आज चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस क्रम में 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रघुबीर लाल को कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। आईएएस लेकर आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। आज चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। तबादलों के क्रम में कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में नए पुलिस आयुक्त की तैनाती कर दी गई है। जबकि सीनियर आईपीएस बिनोद कुमार सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

1997 बैच के आईपीएस अधिकारी रघुबीर लाल को कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। रघुबीर लाल का जन्म रुद्रप्रयाग में 12 फरवरी 1970 को हुआ। बीएससी करने के बाद वह आईपीएस बने। वह अभी लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले वह संसद के संयुक्त सचिव (सुरक्षा) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आईपीएस रघुबीर लाल ने अपने कैडर में विभिन्न क्षमताओं में काम करते हुए लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करके दिखाया है।

उन्होंने एसपी सोनभद्र और चित्रकूट के रूप में संवेदनशील कार्यभार संभाला है, कई नक्सल-डकैत विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया है। एसएसपी अलीगढ, आगरा, मेरठ, गाज़ियाबाद और एसएसपी (लॉ एंड आर्डर) लखनऊ के रूप में उन्होंने अनुकरणीय सेवाएं प्रदान कीं, उन्हें मुज़फ़्फ़रनगर दंगों से निपटने के लिए ओएसडी के रूप में तैनात किया गया था।

उन्होंने अक्टूबर 2015 में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभाई। डीएमआरसी के उपमहानिरीक्षक के रूप में उनके कार्यकाल में उत्कृष्ट पहल और उपलब्धियों के लिए कई सम्मान प्राप्त हुए, जिनमें गिनीज बुक में प्रवेश भी शामिल है। उन्हें सीएम उत्कृष्ट सेवा स्वर्ण पदक, वीरता के लिए पुलिस पदक, सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

दिपेश जुनेजा 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं उनको पुलिस महानिदेशक अभियोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस दिपेश जुनेजा मौजूदा समय में पुलिस महानिदेशक अभियोजन के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक सीआईडी यूपी लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

इसी तरह 1994 बैच के आईपीएस बिनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक सीआईडी के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिनोद कुमार सिंह मौजूदा समय में पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम यूपी लखनऊ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इसके साथ ही 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा का भी तबादला कर दिया गया है। तरुण बाबा को पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तरुण गाबा इस समय पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...