जड़धार ग्राम पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय: सार्वजनिक समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध

जड़धार ग्राम पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय: सार्वजनिक समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध

नई टिहरी के ग्राम पंचायत जड़धार में आयोजित एक आम बैठक में ग्रामीणों ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सार्वजनिक समारोहों में शराब न परोसने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। इस निर्णय का उल्लंघन करने वालों से अर्थदंड वसूला जाएगा।

विकासखंड चंबा की ग्राम पंचायत जड़धार में ग्राम प्रधान धनवीर सिंह जड़धारी की अध्यक्षता में एक आम बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शराब का बढ़ता प्रचलन गांव के सामाजिक माहौल को खराब कर रहा है और इससे सबसे अधिक युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। इसलिए गांव में सार्वजनिक रूप से शराब परोसना अनुचित है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भविष्य में गांव में किसी भी शादी, मुंडन, जन्मदिन, पार्टी, श्राद्ध, लकड़ी फड़ाई, लिंटर ढलान आदि सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब परोसने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।

यदि कोई व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता है और सार्वजनिक समारोह में शराब परोसता पाया जाता है, तो उस पर ₹51,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे आयोजनों में ग्रामीण कोई भागीदारी नहीं करेंगे।

महिला मंगल दल और गांव के अन्य लोगों ने इस निर्णय को सख्ती से लागू कराने की जिम्मेदारी ली है। ग्रामीणों ने गांव के भीतर और आसपास शराब की बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जल्द ही पुलिस और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि इस पहल को प्रशासनिक स्तर पर भी मजबूती मिल सके।

इस मौके पर ग्राम प्रधान धनवीर सिंह जड़धारी ने कहा कि यह निर्णय गांव और समाज के हित में लिया गया है तथा सभी के सहयोग से शराबबंदी अभियान को सफल बनाया जाएगा। वहीं महिला मंगल दल की अध्यक्ष ममता देवी व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके तहत यह समाजहित का एक महत्वपूर्ण कार्य है।

बैठक के अंत में सभी ग्रामीणों ने नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाजसेवी विजय जड़धारी ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में पूर्व प्रधान प्रीति जड़धारी, रेखा जड़धारी, वन सरपंच राजेंद्र नेगी, चंद्र सिंह, आशीष जड़धारी, विनीता देवी, मासान्दी देवी, बैशाखी देवी, दिनपाल सिंह, कविता देवी, आशा देवी, सरोजनी देवी, पूनम थापा आदि उपस्थित रहे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this