Saturday , 5 September 2026
Home सरोकार पंतनगर विश्वविद्यालय में 27वीं स्टाफ एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ, कुलपति ने किया झंडारोहण
सरोकारउत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगर

पंतनगर विश्वविद्यालय में 27वीं स्टाफ एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ, कुलपति ने किया झंडारोहण

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलपति ने राष्ट्रीय स्तर पर जबलपुर में आयोजित स्टाफ स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली उर्मिला तडियाल एवं पूनम त्रिपाठी को मशाल सौंपकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में कुलपति ने ‘स्वास्थ्य ही धन है’ का संदेश देते हुए सभी कर्मचारियों को नियमित व्यायाम और खेल-कूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के अनुसार वर्ष 2050 तक भारत की बड़ी आबादी मधुमेह जैसी बीमारियों से प्रभावित हो सकती है, इसलिए समय रहते स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि पुरुषों और महिलाओं में बेहतर प्रजनन स्वास्थ्य के लिए कोबाल्ट, तांबा और जस्ता जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा जरूरी है। इस दौरान कुलपति ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

उद्घाटन दिवस पर आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रशासनिक भवन की टीम विजेता रही, जबकि पुरुष वर्ग में सुरक्षा विभाग की टीम ने बाजी मारी।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन

यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें विश्वविद्यालय के कर्मचारी विभिन्न एथलेटिक और खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उद्घाटन समारोह के दौरान छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण, विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, निदेशकगण, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. ए.एस. जीना, प्रभारी अधिकारी शारीरिक शिक्षा डॉ. जी.एस. बोहरा, डॉ. पूनम त्यागी, डॉ. भास्कर तिवारी सहित स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन के.पी. सिंह द्वारा किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...