Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीपर्यटन समाचारसरोकार

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धामों में नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

धार्मिक परंपराओं के अनुसार मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री धाम पहुंची, जहां 12:15 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। वहीं, मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से चलकर यमुनोत्री धाम पहुंची और 12:35 बजे कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था के प्रमुख केंद्र हैं और इन धामों के दर्शन की इच्छा हर श्रद्धालु के मन में होती है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा यात्रा मार्गों पर सुचारु यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से ‘ग्रीन एवं क्लीन चारधाम यात्रा’ के सफल आयोजन हेतु सहयोग करने और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने की अपील की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...