Wednesday , 30 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ऊधम सिंह नगर 120वें अखिल भारतीय किसान मेले की तैयारियों का कुलपति ने किया निरीक्षण
ऊधम सिंह नगर

120वें अखिल भारतीय किसान मेले की तैयारियों का कुलपति ने किया निरीक्षण

गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 3 से 6 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होने वाले 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं उद्योग प्रदर्शनी की तैयारियों का कुलपति डा. एस.के. कश्यप ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने मेला परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कुलपति ने प्रदर्शनी परिसर, स्टॉल, किसानों एवं आगंतुकों की सुविधाओं, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से मेले के दौरान बढ़ने वाले यातायात को देखते हुए बाहरी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि किसान मेले का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2026 को माननीय राज्यपाल, उत्तराखण्ड ले जनरल गुरमीत सिंह द्वारा किया जाएगा। वहीं 4 अक्टूबर को पतंजलि, हरिद्वार के आचार्य बालकृष्ण द्वारा मेले में प्रतिभाग किया जायेगा।

कुलपति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले किसानों, कृषि विशेषज्ञों, उद्यमियों एवं आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जाए। इस वर्ष किसान मेले की थीम ‘स्मार्ट खेती, स्वस्थ धरती, समृद्ध किसान’ रखी गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी संस्कृति की पहचान: डा.शिवेंद्र कुमार कश्यप

हिंदी दिवस के अवसर पर गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय,...