Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, ग्रीन सिटी बनेगा देहरादून: CM रावत
उत्तराखंड न्यूज़

केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, ग्रीन सिटी बनेगा देहरादून: CM रावत

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

गांधीनगर के बाद देहरादून देश का दूसरा शहर होगा, जिसे ग्रीन सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। जी हां, देहरादून जल्द ही ग्रीन सिटी के रूप में तब्दील होगा। मोदी सरकार ने देहरादून को ग्रीन सिटी बनाने की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि केंद्र की मंजूरी के बाद अब इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा।

सीएम ने कहा कि देहरादून के पर्यावरण के हित में जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में ग्रीन एनर्जी का उत्पादन किया जाए। सीएम आवास स्थित जनता मिलन हॉल में बुधवार को ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर फेज-2 योजना का शुभारंभ किया गया। सीएम ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के लिए पिरूल से बिजली बनाने और बंजर पड़ी भूमि पर प्रोजेक्ट लगाने की योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहाड़ की पलायन की समस्या दूर होगी और आय भी बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून का मौसम शानदार है इसलिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। इनकी तादाद बढ़ती ही जा रही है। देहरादून आने वाले पर्यटकों की संख्या 2018 की तुलना में 2019 में करीब 37 फीसदी बढ़ी है। ग्रीन एनर्जी के बारे में सीएम ने कहा कि शहर की स्ट्रीट लाइटों को भी सौर ऊर्जा से चलाया जाएगा। शहर में इलेक्ट्रिक वाहन चलेंगे। शहर से निकलने वाले कूड़े से बिजली पैदा की जाएगी।

पढ़ें, पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री, महाकुंभ तैयारियों की दी जानकारी

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाएं और बिजली की बचत के साथ पैसे भी कमाएं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की योजना की शुरुआत की गई है। 1KW-3KW क्षमता के सौलर पैनल लगाने पर 40% व 10KW तक के पैनल लगाने पर 20%तक अनुदान दिया जाएगा।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...