Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ 2021 में राष्ट्रीय खेल कराएगा उत्तराखंड, दो शहरों में बनेंगे खेल गांव
उत्तराखंड न्यूज़

2021 में राष्ट्रीय खेल कराएगा उत्तराखंड, दो शहरों में बनेंगे खेल गांव

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

उत्तराखंड में अगले साल राष्ट्रीय खेल आयोजित किए जाएंगे। मेजबानी की तैयारियों के साथ-साथ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया है कि जरूरत पढ़ने पर विदेश से भी कोच बुलाए जाएंगे। युवाओं के लिए राज्य सरकार सभी जिलों में खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की कार्ययोजना तैयार कर रही है।

बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों के माध्यम से राज्य के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया है। उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें नेशनल गेम्स के लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने 34 खेलों की सूची जारी की है, जिस पर विभाग ने खाका तैयार कर लिया है। टूर्नामेंट के सभी 34 खेल देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रपुर, ऋषिकेश, गूलरभोज व हल्द्वानी में होंगे।

पढ़ें, मोदी से प्रभावित रुड़की के छात्र ने बनाया चलने वाला डस्टबिन

नेशनल गेम्स में आने वाले हजारों खिलाड़ियों के ठहरने के लिए हट बनाकर खेल गांव बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया है कि प्रदेश में कई जगहों पर कॉलोनियां खाली पड़ी हैं, ऐसे में इनको भी प्रयोग में लाया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने देहरादून और हल्द्वानी में एक-एक खेल गांव बनाने के निर्देश दिए गए हैं। यहां चार हजार खिलाडियों और अधिकारियों के रहने की व्यवस्था होगी।

34 खेल होंगे

उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें नेशनल गेम्स में 34 खेल विधाओं का आयोजन होना है। इसमें से आधे इनडोर हैं। इसके लिए कम से कम छह इनडोर हॉल होने चाहिए। नेशनल गेम्स के लिए वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन आदि में कम से कम छह कोर्ट होने चाहिए। बैडमिंटन के लिए परेड ग्राउंड में मल्टीपर्पज हॉल तैयार हो रहा है। इसके निर्माण में समय लग रहा है। स्पोर्ट्स कॉलेज में इनडोर हॉल में वॉलीबॉल का आयोजन किया जाएगा। शूटिंग रेंज का निर्माण भी चल रहा है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...