Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के उभरते उद्यमियों के लिए एसोचैम दे रहा सुनहरा मौका
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड के उभरते उद्यमियों के लिए एसोचैम दे रहा सुनहरा मौका

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

उद्योग संगठन एसोचैम उत्तराखंड के उभरते हुए उद्यमियों के लिए 7 फरवरी को देहरादून में एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है। पेट्रोलियम और ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वे स्टार्टअप्स, निवेशकों, ग्राहकों, साझेदारों, लीडर्स और चेंज-मेकर्स से न सिर्फ मिल सकेंगे बल्कि विचारों का आदान-प्रदान भी कर सकेंगे। आपको बता दें कि ASSOCHAM की पहल के तहत भारत के 12 शहरों में नए उद्यमियों को प्लेटफार्म देने के लिए ‘स्टार्टअप ऐलिवेटर पिच सीरीज’ आयोजित की जा रही है। यहां आप 1.5 करोड़ तक के पुरस्कार भी जीत सकते हैं।

एसोचैम इस पहल के तहत भारत के टियर 2 और 3 शहरों में आगामी स्टार्टअप्स के लिए इंडस्ट्री के दिग्गजों तक पहुंच उपलब्ध करा रहा है। ये ऐसे विशेषज्ञ हैं जो स्टार्टअप्स के लिए कारोबार, प्रोडक्ट, मार्केटिंग समेत हर क्षेत्र में गाइडेंस दे सकते हैं। एसोचैम लॉन्चपैड के जरिए नए उद्यमी उचित लोगों से कनेक्ट हो सकेंगे, जो उनकी फंडिग प्रोसेस और इसके लिहाज बिजनेस को खड़ा करने के लिए अहम जानकारी हासिल कर सकते हैं।

स्टार्टअप पर एसोचैम नेशनल काउंसिल के अध्यक्ष अनिल खेतान ने कहा, ‘एसोचैम उत्तराखंड में एक बेहतरीन अवसर मुहैया करा रहा है, जिससे निवेशकों तक पहुंचने के साथ ही महत्वपूर्ण फीडबैक भी आप जान सकेंगे। स्टार्टअप्स समर्थ व्यक्तियों के साथ नेटवर्किंग के लिए एसोचैम प्लेटफार्म का उपयोग कर सकते हैं और खुद के लिए व्यवसाय या धन के अवसर पैदा कर सकते हैं।’

एलिवेटर पिच का फॉर्मेट ऐसा है कि जूरी सदस्यों को किसी सेवा या उत्पाद के कांसेप्ट और आइडिया को समझाने के लिए प्रत्येक उद्यमी व संस्थापक को 300 सेकंड मिलते हैं। उद्योगों के विशेषज्ञ उभरते हुए उद्यमियों को यह जानकारी देंगे कि वे उद्योग कैसे स्थापित कर सकते हैं और इसके लिए धनराशि कैसे जुटा सकते हैं।

स्टार्टअप एलिवेटर पिच कार्यक्रम से प्रदेश में उद्यमी विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे युवाओं को एक मौका मिलेगा कि वे अपना उद्योग स्थापित कर सकें। युवा उद्यमियों को विश्व स्तरीय परामर्श देने वाले विशेषज्ञों, निवेशकों और दशकों से अहम स्थान बना चुकी प्रमुख कपंनियों के प्रतिनिधियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...