Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ औली में नेशनल स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप शुरू
उत्तराखंड न्यूज़

औली में नेशनल स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप शुरू

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध औली में नेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैम्पियनशिप का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शनिवार को शानदार आगाज हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने औली में 8 से 10 फरवरी तक होने वाली चैंपियनशिप का विधिवत् शुभारंभ किया। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एवं बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। नेशनल स्कीइंग के शुभारंभ पर सभी टीमों के खिलाडियों ने मार्च पास कर मुख्यमंत्री को सलामी भी दी।

10 टीमों के 293 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

महिला एवं पुरूष वर्ग की सीनियर, जूनियर और सब जूनियर नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप में देशभर की 10 टीमों के 293 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इनमें बिहार, दिल्ली, हिमांचल, जम्बू कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, यूपी, उत्तराखंड, आईटीबीपी व एसएससीबी की टीमों के खिलाडी प्रतिभाग कर रहे है।


मुख्यमंत्री ने स्कीइंग खेलों का शुभारंभ करते हुए सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और दुनिया के खिलाडी इस सुरम्य स्थल पर आए इसके लिए औली में पूरी व्यवस्थाएं की गई है। उत्तराखंड में एडवेंचर खेलों के लिए आपार संभावनाएं है। एडवेंचर खेलों को बढावा देने के लिए उत्तराखंड में एडवेंचर विभाग स्थापित किया जाएगा और मार्च में उत्तराखंड में एडवेंचर समिट का आयोजन भी किया जाएगा। पर्यटन की दृष्टि से विगत तीन वर्षो में प्रदेश सरकार द्वारा नए पर्यटन स्थल विकसित किए गए हैं और राज्य की प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यावरण का संरक्षण करते हुए पर्यटक स्थलों में आवश्यक सुविधाएं जुटाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को एडवेंचर खेलों में अच्छा प्रशिक्षण मिल सके इसके लिए बाहर से अच्छे प्रशिक्षकों की व्यवस्थाए भी की जा रही है, जिससे राज्य के बच्चे भी औलंपिक खेलों में प्रतिभाग कर मेडल हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि औलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए राज्य के खिलाडियों को तैयार करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हस्की स्नो वीटर से औली स्कीइंग स्लोप का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को विंटर डेस्टिनेशन बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत औली में आधुनिक संशाधन जुटाए जा रहे है तथा आने वाले समय में औली से गौरसों तक लिफ्ट की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने स्कीइंग खिलाडियों को अपनी शुभकामनांए देते हुए कहा कि स्की अपने आप में रोमांचक खेल है और प्रदेश के खिलाडियों को स्की खेलों के लिए बाहरी देशों में जाने की जरूरत नही है अब औली गौरसों और राज्य के अन्य स्की स्थलों को इन खेलों के लिए तैयार किया जा रहा है।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि औली को खेल प्रतियोगितायों के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है और शीघ्र ही मास्टर प्लान के तहत औली में आधुनिक संशाधन जुटाए जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप (सीनियर, जूनियर व सब जूनियर वर्ग) आयोजित की जा रही है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...