Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिर समिति की वेबसाइट का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
उत्तराखंड न्यूज़

केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिर समिति की वेबसाइट का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के आधिकारिक वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से श्रद्धालु अब चारधाम यात्रा से संबंधिति सभी जानकारियां घर बैठे हासिल कर सकेंगे। अब देश और दुनिया के किसी भी कोने से उत्तराखंड चारधाम यात्रा की योजना बनाने में लोगों को आसानी होगी। आइए आपको बताते हैं कि वेबसाइट में क्या खास है।

वेबसाइट खुलते ही बदरीनाथ की आराधना का मधुर गीत आपको मोहित कर लेगा। पहले पेज पर ही आपको पूजा या पाठ बुक कराने का विकल्प मिलेगा। दूसरा विकल्प डोनेशन और तीसरा दर्शन से पहले आराम करने के लिए बुकिंग का होगा। आगे बढ़ेंगे तो वेबसाइट पर आपको हेलिकॉप्टर, बस, पंजीकृत टूर ऑपरेटरों के बारे में जानकारी लिखी मिलेगी।

इसके बाद आप यमुनोत्री, गंगोत्री, श्री केदारनाथ धाम और श्री बदरीनाथ धाम के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते हैं। समिति के बारे में जानकारी लेकर आप वेबसाइट पर आगे बढ़ेंगे तो उत्तराखंड के अन्य प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानकारी मिलेगी।

तस्वीरों के साथ दी गई विस्तृत जानकारी आपको एक बार यात्रा करने के लिए अवश्य आकर्षित करेगी। आखिर में आपको संपर्क के साथ हेल्प डेस्क भी मिलेगी, जहां आप मंदिर, पूजा-पाठ या यात्रा के बारे में अपनी जिज्ञासा जाहिर कर सकते हैं।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...