हिल मेल ब्यूरो, देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के आधिकारिक वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से श्रद्धालु अब चारधाम यात्रा से संबंधिति सभी जानकारियां घर बैठे हासिल कर सकेंगे। अब देश और दुनिया के किसी भी कोने से उत्तराखंड चारधाम यात्रा की योजना बनाने में लोगों को आसानी होगी। आइए आपको बताते हैं कि वेबसाइट में क्या खास है।
वेबसाइट खुलते ही बदरीनाथ की आराधना का मधुर गीत आपको मोहित कर लेगा। पहले पेज पर ही आपको पूजा या पाठ बुक कराने का विकल्प मिलेगा। दूसरा विकल्प डोनेशन और तीसरा दर्शन से पहले आराम करने के लिए बुकिंग का होगा। आगे बढ़ेंगे तो वेबसाइट पर आपको हेलिकॉप्टर, बस, पंजीकृत टूर ऑपरेटरों के बारे में जानकारी लिखी मिलेगी।
आज श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के आधिकारिक वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। पोर्टल में चारधाम यात्रा से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध की जाएगी जिससे अब देश और दुनिया के किसी भी कोने से उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में जानकारी आसानी से प्राप्त की जाएगी।https://t.co/OnhtnwN3ij pic.twitter.com/LwwkWLCSYc
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) February 14, 2020
इसके बाद आप यमुनोत्री, गंगोत्री, श्री केदारनाथ धाम और श्री बदरीनाथ धाम के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते हैं। समिति के बारे में जानकारी लेकर आप वेबसाइट पर आगे बढ़ेंगे तो उत्तराखंड के अन्य प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानकारी मिलेगी।
तस्वीरों के साथ दी गई विस्तृत जानकारी आपको एक बार यात्रा करने के लिए अवश्य आकर्षित करेगी। आखिर में आपको संपर्क के साथ हेल्प डेस्क भी मिलेगी, जहां आप मंदिर, पूजा-पाठ या यात्रा के बारे में अपनी जिज्ञासा जाहिर कर सकते हैं।


Leave a comment