Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ डब्ल्यूएचओ के योग विशेषज्ञ बने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति
उत्तराखंड न्यूज़

डब्ल्यूएचओ के योग विशेषज्ञ बने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति

हिल मेल ब्यूरो, हरिद्वार

उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक नगरी हरिद्वार में स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति चिन्मय पांड्या को विश्व स्वास्थ्य संगठन का योग विशेषज्ञ नामित किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि लोगों को योग सिखाने के लिए डब्ल्यूएचओ द्वारा तैयार किए जा रहे एक मोबाइल एप का विकास करने में पांड्या के सुझाव लिए जाएंगे।

विश्वविद्यालय के अनुसार पांड्या टेम्पलटन पुरस्कार के निर्णायक मंडल के सदस्य हैं और उन्होंने कैंब्रिज, लातविया और शिकागो विश्वविद्यालय में व्याख्यान दिए हैं। डब्ल्यूएचओ से जुड़ने पर प्रदेशभर के लोगों ने कुलपति को बधाई दी है।

अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या चिन्मय के पिता हैं। करोड़ों गायत्री परिजनों के आस्था के केंद्र पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी शर्मा की गोदी में खेलने का सौभाग्य इन्हें बचपन में प्राप्त हुआ।

डॉ. चिन्मय पांड्या के बारे विस्तार से यहां जानें

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...