Home उत्तराखंड न्यूज़ इन्वेस्टर समिट में 613 करोड़ के करार, CM बोले- प्रदेश उद्योगों के लिए अनुकूल
उत्तराखंड न्यूज़

इन्वेस्टर समिट में 613 करोड़ के करार, CM बोले- प्रदेश उद्योगों के लिए अनुकूल

हिल मेल ब्यूरो, उधम सिंह नगर/देहरादून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को रुद्रपुर के स्थानीय होटल में आयोजित इन्वेस्टर समिट के द्वितीय चरण में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में औद्यागिक वातावरण उद्योगों के अनुकूल है। इन्वेस्टर समिट के द्वितीय चरण में सबसे बडा निवेश हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा सितारगंज के सिडकुल में उद्योग स्थापित करने के लिए 131.20 करोड़ का निवेश किया गया है।

इसके साथ ही जनपद में शनिवार को 47 उद्यमियों द्वारा 613 करोड़ के निवेश का एमओयू साइन किया गया। सीएम ने बताया कि इस निवेश से 2293 लोगों को रोजगार प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने इस पहल को राज्यहित में बताते हुए कहा कि इससे और उद्यमी भी प्रदेश में निवेश के लिए आएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रकृति ने उत्तराखंड को भरपूर नैसर्गिक सौन्दर्य से नवाजा हैं। राज्य में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में निवेशकों के अनुकूल नीतियां और उद्यमियों के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने राज्य के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन तथा आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने के साथ ही प्रदेश के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए विभिन्न स्तरों पर निवेशकों से संवाद स्थापित किया है। निवेशकों को प्रोत्साहन देकर निवेश को बढ़ावा देना हमारा मकसद है। शांति प्रिय राज्य की हमारी पहचान है। देवभूमि की परम्पराओं के अनुकूल अतिथि देवो भवः के ध्येय को लेकर हम राज्य में निवेशकों का स्वागत कर रहे हैं।

 

सीएम ने कहा कि हमारे पास दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध हैं, उद्यमियों के हित में सिंगल विन्डो सिस्टम बनाया गया है। राज्य में बिजली की दरें काफी सस्ती हैं, जिसकी उद्यमियों को जरूरत होती है। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कहा कि राज्य में निवेशकों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बजाज लिमिटेड, नैनी पेपर, अशोका डाबर, अशोका लीलेंड, स्पार्क फेडरेशन, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, काशी विश्वनाथ, टाटा मोटर्स लि0, वोल्टास लि0, आईजीएल, एसपी, हिन्दुस्तान जिंक लि0, बेहल पेपर लि0, आरएस लोजिस्टिक, एंकर, ग्रीन पैनल, केवी, बालाजी एक्शन, गुजरात अम्बुजा, स्टील इंडस्ट्रिज, लूकास व जिम्मेदारी फाउन्डेशन की प्रिया शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समिट में मेयर रामपाल सिंह, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, राज्य मंत्री सुरेश परिहार, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, सहित आयुक्त राजीव रौतेला, जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल, सीडीओ मयूर दीक्षित, एसएसपी बरिन्दरजीत सिंह, क्षेत्रीय प्रबन्धक सिडकुल पारितोष वर्मा, केजीसीसीआई के अशोक बंसल सहित अनेक उद्यमी उपस्थित थे।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...