Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ भारी सुरक्षा के बीच बाबा रामपाल का आश्रम सील
उत्तराखंड न्यूज़

भारी सुरक्षा के बीच बाबा रामपाल का आश्रम सील

 

शहर कोतवाली क्षेत्र के डहरिया स्थित बाबा रामपाल के आश्रम को जिला प्रशासन ने सील करने की कार्रवाई की है। सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई के निर्देश के बाद बुधवार को भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स डहरिया स्थित बाबा रामपाल के आश्रम पहुंची। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई, एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र,सीओ नितिन लोहनी एवं कोतवाल राजेश यादव समेत परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रही।
सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई ने बताया जिस भवन में आश्रम बना हुआ है वह आवासीय नक्शा पास कराकर बनाया गया है। यह प्राधिकरण की बिल्डिंग बायलॉज के विरुद्ध है। बिल्डिंग में असेंबल करके अलग-अलग कमरे बनाए गए थे। जिसको पूर्व में नोटिस भी दिया गया था। यहां पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। ऐसे में जन सुविधा का ध्यान रखते हुए और जनहानि ना हो इसको ध्यान में रखते हुए आज भवन को सील कर दिया गया है। पूर्व में कुछ हिंदूवादी संगठनों ने आश्रम को लेकर कुछ शिकायत भी की थी। आश्रम के संचालक पर के गंभीर आरोप लगे थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...