Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में रेल हादसे की बड़ी साजिश विफल
उत्तराखंड न्यूज़क्राइम

उत्तराखंड में रेल हादसे की बड़ी साजिश विफल

कोहली, प्रभारी लालकुआं टीम कुमाऊं परिक्षेत्र व अन्य अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच कर रेलवे ट्रैक का मुआयना किया गया। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के संदर्भ में सभी संबंधित उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। ट्रेन यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।

हल्द्वानी। असामाजिक तत्वों द्वारा उत्तराखंड में रेल हादसा कराने का प्रयास किया गया है। यह मामला लालकुआं-काशीपुर रेलमार्ग पर हुआ। रेल पलटाने की साजिश का समय रहते खुलासा होने से रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के मुताबिक लालकुआं काशीपुर रेल मार्ग पर असामाजिक तत्वों द्वारा रेल पटरी से छेड़छाड़ करने का एक बार फिर प्रयास किया गया है। घटना के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे प्रशासन के टीम और जीआरपी पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रेलवे लाइन को ठीक किया है। घटना लालकुआं- काशीपुर रेल खंड के समीप गूलरभोज रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है।
गूलरभोज रेलवे स्टेशन से लगभग 300 मीटर आगे पोल संख्या- 38 व ठंडी नाला के बीच में रेल पटरियों से लगी हुई लोहे की अर्थिंग पत्तियों को असामाजिक तत्वों द्वारा खोलकर रेलवे ट्रैक पर रखा गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना प्रभारी जीआरपी काठगोदाम द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ जाकर मुआयना किया गया। इस दौरान रेलवे की टेक्निकल टीम ने रेल लाइन को ठीक किया। यह घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष जीआरपी काठगोदाम ने बताया कि मंगलवार 10 जून को गूलरभोज रेलवे स्टेशन से लगभग 300 मीटर आगे पोल संख्या 38 व ठंडी नाला के बीच रेल पटरियों से छेड़छाड़ की गई थी। पटरियों से लगी हुई लोहे की अर्थिंग पत्तियों को खोल कर असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे ट्रैक पर दुर्घटना करने का प्रयास किया गया है। जिसका समय रहते खुलासा हो गया.आरपीएफ कमांडेंट, आरपीएफ निरीक्षक, थानाध्यक्ष जीआरपी काठगोदाम नरेश कोहली, प्रभारी लालकुआं टीम कुमाऊं परिक्षेत्र व अन्य अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच कर रेलवे ट्रैक का मुआयना किया गया। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के संदर्भ में सभी संबंधित उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। ट्रेन यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...