[fvplayer id=”10″]
चारधाम यात्रा के चरम पर पहुंचते ही उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में पेट्रोल-डीजल संकट और ट्रैफिक जाम ने तीर्थ यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को ज्योतिर्मठ में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब नगर के एकमात्र पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो गया और बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। पेट्रोल न मिलने से नाराज यात्रियों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में प्रशासन की ओर से सीमित मात्रा में तेल उपलब्ध कराने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
READ MOREउत्तरकाशी के विश्वप्रसिद्ध कालिंदी पास ट्रेक पर इस बार प्रशासनिक नियमों का ऐसा असर पड़ा है कि साहसिक पर्यटन कारोबार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। नेपाली मूल के पोटर्स से पासपोर्ट और वीजा अनिवार्य किए जाने के फैसले के बाद ट्रेकिंग एजेंसियों, गाइडों और स्थानीय कारोबारियों में भारी नाराजगी है। गढ़वाल हिमालय ट्रैकिंग एवं माउंटेनियरिंग संगठन ने प्रशासन से नियमों में तत्काल शिथिलता लाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी भटवाड़ी को ज्ञापन सौंपा है।
READ MOREउत्तरकाशी के हिमालयी क्षेत्रों में इन दिनों चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या अब पर्यावरण के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पहुंच रहे हजारों छोटे-बड़े वाहनों से निकलने वाला धुआं और गैस उत्सर्जन न केवल वायु गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा है, बल्कि इसका असर हिमालयी क्षेत्रों की बर्फबारी, ग्लेशियरों और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास पर भी साफ दिखाई देने लगा है।
READ MOREपंच केदारों में द्वितीय केदार के रूप में प्रसिद्ध भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण, धार्मिक अनुष्ठानों और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों के बीच श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के इस पावन अवसर का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे। करीब 1135 श्रद्धालुओं ने भगवान मद्महेश्वर के प्रथम दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया।
READ MOREमद्महेश्वर मंदिर की पवित्र उत्सव डोली मंगलवार को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने मूल धाम के लिए भव्य धार्मिक परंपराओं और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ रवाना हुई। पंचकेदारों में द्वितीय केदार के रूप में पूजित भगवान मद्महेश्वर की डोली यात्रा के शुभारंभ पर पूरा ऊखीमठ क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “जय बाबा मद्महेश्वर” के जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धा, आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय ग्रामीण और तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।
READ MOREगंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में इन दिनों आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। चारधाम यात्रा अपने चरम पर पहुंच चुकी है और प्रतिदिन 30 हजार से अधिक श्रद्धालु दोनों धामों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या से जहां होटल, धर्मशाला और स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं दूसरी ओर यात्रा मार्गों पर भारी जाम और भीड़ यात्रियों की परीक्षा भी ले रही है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रामनगर-देहरादून-रामनगर स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रामनगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
READ MORE
भारत ने स्वच्छ और हरित परिवहन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए अपनी पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने हाइड्रोजन तकनीक पर आधारित रेल सेवाओं की शुरुआत की है।
READ MORE