[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) योजना राज्य में युवाओं के लिए स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। खासकर चमोली जनपद में, जहां अब तक 169 युवा इस योजना से जुड़कर अपने गांवों में ही होम स्टे का सफल संचालन कर रहे हैं, इससे न केवल रोजगार मिला है, बल्कि पलायन पर भी प्रभावी रोक लगी है।
READ MOREचमोली ज़िले के नंदानगर विकासखंड में बुधवार, 17 सितम्बर 2025 की देर रात बादल फटने (Cloudburst) की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिससे क्षेत्र में भारी तबाही की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस आपदा में अब तक 12 लोगों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रशासन द्वारा दो महिलाओं और एक बच्चे को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाला गया है।
READ MOREरुद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार तहसील अंतर्गत बड़ेथ डुंगर टोक क्षेत्र में 28 अगस्त की रात अचानक बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिससे व्यापक स्तर पर जन-धन की हानि हुई है। घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।
READ MOREपौड़ी में 6 अगस्त को घटित आपदा के प्रभावितों को धराली और थराली की तर्ज पर राहत पैकेज प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि आपदा में जिनके आवास पूर्णतः क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें ₹5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, मृतकों के परिजनों को भी ₹5 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
READ MOREउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के आपदा प्रभावित थराली क्षेत्र का दौरा कर प्रभावितों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया और चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा भी की।
READ MOREउत्तराखंड के चमोली जिले की थराली तहसील में देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इस आपदा में एसडीएम आवास समेत कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने इसकी पुष्टि की है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच यदि हौसले बुलंद हों, तो सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचना संभव है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग निवासी अनुराग पुरोहित ने इसका प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र अनुराग ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 720 में से 655 अंक प्राप्त करते हुए 99.93 पर्सेंटाइल हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1202 प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
READ MORE
चमोली जिले के नारायणबगड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल परिसर की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन डिमरी (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबे से बाहर निकालकर उन्हें तत्काल उपचार दिया गया और उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
READ MORE