[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड में आगामी मानसून सीजन को देखते हुए शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मानसून आने से पहले प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए, ताकि आम जनता को बारिश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
READ MOREएक मां की जिद, हिम्मत और अपने बेटे को न्याय दिलाने की लड़ाई आखिरकार रंग लाई। देहरादून में 18 वर्षीय क्षितिज चौधरी की दर्दनाक मौत के मामले में, जहां पुलिस ने सुराग न मिलने की बात कहकर केस की फाइल बंद कर दी थी, वहीं बेटे को खो चुकी मां ने हार नहीं मानी। उन्होंने खुद सड़कों की खाक छानी, सबूत जुटाए और आखिरकार दो साल बाद बेटे को कुचलने वाले आरोपी डंपर चालक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
READ MOREदेहरादून के कांवली रोड पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खनन सामग्री से लदे एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे पैदल जा रहे मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर और लकड़ियां जलाकर करीब साढ़े चार घंटे तक जाम लगा दिया।
READ MOREउत्तराखंड में पर्यटन और कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार बड़े स्तर पर योजनाएं तैयार कर रही है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में रोपवे परियोजनाओं और कोल्ड चेन इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सरकार का लक्ष्य है कि इन योजनाओं के माध्यम से पर्यटन को गति देने के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि की जाए।
READ MOREउत्तराखंड में ट्रैफिक नियमों को लेकर सरकार अब सख्त रुख अपनाने जा रही है। अगर आप यातायात नियमों को हल्के में लेते हैं, तो आने वाले समय में आपकी जेब पर दोगुनी मार पड़ सकती है। राज्य सरकार मोटर यान अधिनियम 1988 के तहत जुर्माने की दरों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है, जिसके तहत 38 श्रेणियों में जुर्माना बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
READ MOREउत्तराखंड, जिसे श्रद्धा और आस्था की भूमि “देवभूमि” कहा जाता है, आज एक गंभीर सामाजिक संकट से जूझ रहा है—बढ़ता नशा। हाल के वर्षों में राज्य के युवाओं में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है, जो समाज और भविष्य दोनों के लिए चिंता का विषय बन चुकी है। विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 30% से अधिक युवा किसी न किसी प्रकार के नशे की गिरफ्त में हैं। शराब, गांजा और स्मैक के साथ-साथ अब सिंथेटिक ड्रग्स जैसे MDMA का प्रचलन भी तेजी से बढ़ रहा है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

सावन के पावन महीने में शिवभक्तों की आस्था के प्रमुख केंद्र नीलकंठ श्रावण कांवड़ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए इस बार व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे मेला क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी करीब 1,200 पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी जवानों के कंधों पर होगी। पुलिस का दावा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी टीमें तैयार रहेंगी।
READ MORE
उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। प्रदेश में शिक्षकों के 1,500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें प्रवक्ता के 808 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से चल रही है, जबकि प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के 250 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के 450 से अधिक पद भी रिक्त हैं। इन पदों को भरने के लिए जल्द ही उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
READ MORE