[fvplayer id=”10″]
एकेश्वर ब्लॉक के सिरोली गांव में गुलदार ने एक व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
READ MOREन्यायालय के समक्ष सुरक्षा उपलब्ध कराये जाने हेतु याचिका समर्पित की गयी जिसमें 13 मई को शासकीय अधिवक्ता द्वारा उनको अंतरिम सुरक्षा प्रदान किये जाने की अण्डरटेकिंग दी गयी। उसके द्वारा एसएसपी के समक्ष 29 मई को सुरक्षा प्रदान करने के लिए आवेदन दिया गया था जिस पर उसने थाना राजपुर को उसको निजी सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
READ MOREये पूरा मामला साल 2024 का है। साल 2024 में निकाय चुनाव के दौरान हरिद्वार नगर निगम का पूरा सिस्टम नगर आयुक्त के पास था। उस वक्त हरिद्वार नगर आयुक्त की जिम्मेदारी आईएएस वरुण चौधरी के पास थी। नगर निकाय चुनाव के कारण हरिद्वार जिले में आचार संहिता लगी हुई थी, तभी हरिद्वार नगर निगम ने 33 बीघा जमीन खरीदी थी। ये जमीन किस उद्देश्य से खरीदी गई थी, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
READ MOREअवर अभियंता दिनेश चंद्र कांडपाल, कर एवं राजस्व अधीक्षक लक्ष्मीकांत भट्ट, सहायक अभियंता आनंद सिंह मिश्रवान और अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार दयाल को सस्पेंड कर दिया था। अब 3 जून को दो आईएएस और एक पीसीएस अफसर के निलंबन के साथ ही निलंबित अफसरों की संख्या 7 हो गई है।
READ MOREउत्तराखंड की पत्रकारिता के एक सशक्त हस्ताक्षर, दैनिक जागरण राज्य ब्यूरो चीफ विकास धूलिया आज हम सबको अलविदा कह गए। विकास धूलिया, जिनकी लेखनी ने न केवल समाचारों को जीवंत किया, बल्कि समाज की नब्ज को भी थामा, मात्र 56 वर्ष की आयु में इस दुनिया से चुपचाप रुखसत हो गए।
READ MOREउत्तराखंड की एसपी विजिलेंस और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी रचिता जुयाल द्वारा अपने पद से अचानक इस्तीफा देने की खबर सामने आई। उनके इस फैसले ने पूरे प्रशासनिक, राजनीतिक और नागरिक समाज में हलचल मचा दी है। यह निर्णय यूं ही नहीं लिया गया। अंदर ही अंदर कुछ ऐसा ज़रूर था, जो किसी अफसर को अपने करियर की सर्वोच्च सेवा, यानी आईपीएस जैसी प्रतिष्ठित सेवा को त्यागने के लिए मजबूर करता है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) ने शनिवार को एक बार फिर देशभक्ति, अनुशासन और सैन्य गौरव का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में 481 भारतीय और 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर सैन्य अधिकारी बने। इस अवसर पर आईएमए के ऐतिहासिक चेटवुड भवन परिसर में देशभक्ति का जोश और गौरव का वातावरण देखने को मिला।
READ MORE
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले गंभीर मरीजों के लिए देश के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान एम्स ऋषिकेश की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से रेफर किए जाने के बावजूद एम्स में भर्ती नहीं किया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने बेड उपलब्ध न होने का हवाला देकर मरीज को आकस्मिक विभाग के गेट से ही लौटा दिया और चिकित्सकों ने घायल की स्थिति तक देखने की जरूरत नहीं समझी।
READ MORE