[fvplayer id=”10″]
11 जुलाई से प्रारंभ हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के सुगम एवं सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के मध्य आपसी समन्वय बहुत जरूरी है।
READ MOREदेहरादून, हिमालय की गोद में बसी वह दून घाटी, जहां की माटी और हवा में एक अनूठी मिठास और महक बस्ती है। यह वही भूमि है, जिसने विश्व-विख्यात देहरादूनी बासमती को जन्म दिया, एक ऐसा चावल जिसकी सुगंध कभी गांवों की फिजाओं को महकाती थी और जिसकी ख्याति देश-दुनिया में गूंजती थी। लेकिन यह बासमती, जो आज भी अपने नाम से पहचानी जाती है, मूलतः इस मिट्टी की नहीं थी।
READ MOREप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से कहा कि राज्य की सत्ताधारी भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के आरक्षण में जिला प्रशाशन व पंचायती राज विभाग से बेइमानी करवाते हुए रोस्टर को शून्य कर दिया जिससे पूरे राज्य में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़े वर्गों सहित सामान्य वर्ग की सीटों का आरक्षण भी गड़बड़ा गया।
READ MOREजो अधिसूचना जारी की गई थी, उसके अनुसार उत्तराखंड के हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने थे। उत्तराखंड शासन की ओर से चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को प्रेसवार्ता को संबोधित किया था।
READ MOREमई 2025 में विधायी विभाग से मंजूरी मिलने के बाद 28 मई को इसे कैबिनेट के सामने रखा गया था, जिसे धामी मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी थी। इसके बाद आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड योग पॉलिसी 2025 को लागू कर दिया गया है।
READ MOREऐसे में पंचायती राज सचिव की ओर से चुनावी अधिसूचना 21 जून को जारी होने के बाद अब जिला निर्वाचन अधिकारी 23 जून को चुनाव की सूचना जारी करेंगे। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। साथ ही 19 जुलाई को एक साथ मतगणना होगी।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

राजधानी देहरादून के व्यस्त घंटाघर क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फोटो लेमिनेशन की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते इतनी तेजी से फैली कि दुकान से धुएं के घने गुबार उठने लगे। बाजार में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और आसपास के दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर अपनी दुकानें खाली करानी शुरू कर दीं।
READ MORE
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रोते हुए कहती सुनाई दे रही है, “छह महीने से सह रही हूं…, अब नहीं सहा जाता।” हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इसकी सत्यता की जांच नहीं हुई है। इसलिए इसे घटना से जोड़कर प्रमाणित रूप से नहीं देखा जा सकता।
READ MORE