[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड के हल्द्वानी में खेल शिक्षा और खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास 29 अगस्त, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण के निर्माण कार्यों के लिए 26 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। शासन स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और शिलान्यास कार्यक्रम को भव्य बनाने की योजना बनाई जा रही है।
READ MOREनैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में स्थित सांवल्दे के एक्रोन रिजॉर्ट में शनिवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार, अवैध शराब पार्टी और अश्लील गतिविधियों का भंडाफोड़ किया। संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने 52 पुरुषों और एक नाबालिग सहित 10 महिलाओं को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान रिजॉर्ट का महाप्रबंधक (जीएम) मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर दिया है और पूरे मामले में 52 आरोपियों के साथ-साथ फरार जीएम के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
READ MOREउत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा बदलाव एक जुलाई 2026 से लागू होने जा रहा है। राज्य सरकार ने मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का निर्णय लागू करते हुए सभी मदरसों को अब उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के दायरे में लाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के मदरसों में अब राज्य शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू होगा और उन्हें शिक्षा विभाग से मान्यता लेनी होगी। सरकार का दावा है कि इस फैसले से हजारों छात्र-छात्राएं मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़ सकेंगे तथा उनके शैक्षिक प्रमाणपत्रों को व्यापक मान्यता मिलेगी।
READ MOREशहर में मंगलवार को आग की दो बड़ी घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया। पहली घटना मुखानी क्षेत्र स्थित केवीएम पब्लिक स्कूल में हुई, जहां अचानक लगी आग ने दो स्कूल बसों और एक जनरेटर को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं दूसरी घटना देर रात मीरा बाजार में सामने आई, जहां समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के परिवार की जूता दुकान में भीषण आग लग गई। दोनों घटनाओं में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
READ MOREउत्तराखंड एक बार फिर विश्व स्तरीय एडवेंचर पर्यटन के मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। लगभग 35 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद राज्य में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली का आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए संस्था के चयन को एकल स्रोत के माध्यम से मंजूरी दे दी गई है। रैली के आयोजन की जिम्मेदारी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्षेत्र की अनुभवी संस्था टीम फायर फॉक्स को सौंपी गई है।
READ MOREजल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने एक ऐतिहासिक पहल शुरू की है। प्रदेश में पहली बार झरनों, गाड़-गदेरों और अन्य प्राकृतिक जलस्रोतों का व्यापक सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत अब तक करीब 48 हजार प्राकृतिक जलस्रोतों का रिकॉर्ड तैयार किया जा चुका है। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद राज्य के पास जलस्रोतों का पहला प्रामाणिक और डिजिटल डाटाबेस उपलब्ध होगा, जो भविष्य की जल संरक्षण योजनाओं के लिए आधार बनेगा।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड में साहसिक और शीतकालीन पर्यटन को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से ‘अल्टीमेट उत्तराखंड MTB चैलेंज 2026’ का आयोजन एक बार फिर होने जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाला यह रोमांचक माउंटेन बाइकिंग अभियान 14 से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागी उत्तराखंड के चुनौतीपूर्ण पहाड़ी रास्तों से गुजरते हुए करीब 700 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए दुनिया के विभिन्न देशों से 60 से अधिक एलीट एवं UCI-लाइसेंसधारी पेशेवर साइकिलिस्टों के शामिल होने की उम्मीद है।
READ MORE
उत्तराखंड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। चारधाम यात्रा के साथ-साथ राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली छमाही में जागेश्वर धाम और त्रियुगीनारायण मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या ढाई गुना तक बढ़ी है, जबकि धारी देवी में लगभग दोगुनी और पूर्णागिरि धाम में करीब डेढ़ गुना वृद्धि हुई है।
READ MORE