[fvplayer id=”10″]
दिल्ली में चल रहे सीजेपी (CJP) के आंदोलन के दौरान उत्तराखंड पुलिस के लंबे समय से निलंबित सिपाही शेर सिंह द्वारा मंच से कथित तौर पर “इस्तीफा” देने की घोषणा के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। इस घटनाक्रम के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि जब शेर सिंह पिछले एक वर्ष से अधिक समय से निलंबित हैं और सक्रिय पुलिस सेवा में नहीं हैं, तब सार्वजनिक मंच से दिए गए इस तथाकथित इस्तीफे का वास्तविक औचित्य क्या है। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
READ MOREनैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे सैलानियों की टवेरा टैक्सी गुरुवार को ज्योलीकोट के नंबर-1 बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। समय रहते चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते सभी घायल सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
READ MOREनैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित गौलापार के मानपुर गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। घर के आंगन में बनी पानी की अंडरग्राउंड टंकी में जहरीली गैस की चपेट में आने से एक मां और उसके दो जवान बेटों की मौत हो गई। कुछ ही मिनटों में हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। इस हादसे ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।
READ MOREउत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रामनगर-देहरादून-रामनगर स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रामनगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
READ MOREउत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए हल्द्वानी में नई हाईकोर्ट भवन के निर्माण के लिए चिह्नित भूमि छह सप्ताह के भीतर हाईकोर्ट प्रशासन को सौंपने का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत के इस फैसले के बाद वर्षों से चल रही हाईकोर्ट के स्थानांतरण की प्रक्रिया को नई गति मिलने की उम्मीद है।
READ MOREगढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के लिए एक ही दिन में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं हुई हैं। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि 18 जुलाई से रामनगर–देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय की सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC) ने लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर अधिकांश आवश्यक वाहनों के संचालन का रास्ता भी साफ कर दिया है। सांसद ने इन दोनों निर्णयों को क्षेत्र के विकास, पर्यटन, व्यापार और आम लोगों की सुविधा के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड में साहसिक और शीतकालीन पर्यटन को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से ‘अल्टीमेट उत्तराखंड MTB चैलेंज 2026’ का आयोजन एक बार फिर होने जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाला यह रोमांचक माउंटेन बाइकिंग अभियान 14 से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागी उत्तराखंड के चुनौतीपूर्ण पहाड़ी रास्तों से गुजरते हुए करीब 700 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए दुनिया के विभिन्न देशों से 60 से अधिक एलीट एवं UCI-लाइसेंसधारी पेशेवर साइकिलिस्टों के शामिल होने की उम्मीद है।
READ MORE
उत्तराखंड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। चारधाम यात्रा के साथ-साथ राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली छमाही में जागेश्वर धाम और त्रियुगीनारायण मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या ढाई गुना तक बढ़ी है, जबकि धारी देवी में लगभग दोगुनी और पूर्णागिरि धाम में करीब डेढ़ गुना वृद्धि हुई है।
READ MORE