[fvplayer id=”10″]
रुद्रप्रयाग में एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आसपास गांव के लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्व-रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नये आयाम स्थापित करेगा।
READ MOREआज उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई। चकराता और यमुनोत्री में सीजन की दूसरी बर्फबारी देखी गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर मौसम ऐसा ही रहा तो रात को भारी बर्फबारी हो सकती है।
READ MOREनोएडा स्टेडियम में पांच दिन का महाकौथिग मेला लगा हुआ है 14वें मेले के दूसरे दिन नोएडा स्टेडियम पूरी तरह से उत्तराखंड के रंग में रंगा नजर आया। महाकौथिग में पहाड़ी उत्पादों, आभूषणों एवं पोशाकों के अलावा पहाड़ी खानपान के लगभग 150 स्टॉल लगे हैं। जहां पर लोगों ने जमकर खरीददारी की। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर से आये हजारों दर्शकों ने महाकौथिग में सांस्कृतिक कार्यक्रम का मजा लिया।
READ MOREउत्तराखंड की ख्यातिप्राप्त सांस्कृतिक संस्था ‘पर्वतीय कला केंद्र, दिल्ली’ का चुनाव 22 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ। इससे पहले पर्वतीय कला केंद्र के अध्यक्ष पद पर स्व. मोहन उप्रेती, स्व. नईमा खान उप्रेती, स्व. भगवत उप्रेती, स्व. प्रेम मटियानी, सी डी तिवारी तथा सी एम पपनैं द्वारा पद निर्वाह किया गया। सम्पन्न हुए प्रतिष्ठित चुनाव में सी एम पपनैं दूसरी बार वर्ष 2024-2027 हेतु अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।
READ MOREउत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्रो एवं एसआईवी प्रतियोगिता के तीसरे दिन देश के विभिन्न राज्यों से आए पैराग्लाइडिंग पायलट एवं विभिन्न देशों से आए हुए पैराग्लाइडिंग पायलटों ने हवा में करतब बाजिया कर पर्यटकों को रोमांचित किया।
READ MOREराष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में ग्रैप-4 पॉलिसी लागू होने के कारण यहां पर केवल बीएस 6 मॉडल की बसों को आने की इजाजद दी गई है। इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने इस परिस्थिति से निपटने के लिए अपने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने भी बीएस 6 मॉडल की 12 वोल्वो बसों के फेरे बढ़ाते हुए, रिशिड्यूलिंग के जरिए दिल्ली मार्ग पर संचालित किया जा रहा है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

शहर में मंगलवार को आग की दो बड़ी घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया। पहली घटना मुखानी क्षेत्र स्थित केवीएम पब्लिक स्कूल में हुई, जहां अचानक लगी आग ने दो स्कूल बसों और एक जनरेटर को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं दूसरी घटना देर रात मीरा बाजार में सामने आई, जहां समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के परिवार की जूता दुकान में भीषण आग लग गई। दोनों घटनाओं में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
READ MORE
उत्तराखंड में कई सरकारी संस्थानों, पुलिस थानों और प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सोशल मीडिया पोस्ट और ई-मेल के माध्यम से दी गई धमकियों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। राज्य के विभिन्न जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जबकि बम निरोधक दस्तों और डॉग स्क्वॉयड की टीमों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है।
READ MORE