[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। जहां एक ओर लगातार हो रही बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी है, वहीं दूसरी ओर ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खासकर गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और ओलों ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
READ MOREउत्तराखंड जैसे भौगोलिक रूप से संवेदनशील राज्य में आपदाओं की समय पर चेतावनी और प्रभावी प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिशा में केंद्र और राज्य स्तर पर पूर्व चेतावनी प्रणालियों को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आम जनता तक सटीक और समयबद्ध जानकारी पहुंचाकर संभावित जोखिमों को कम किया जा सके।
READ MOREउत्तराखंड के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की उम्मीद जगी है। उत्तराखंड हाईकोर्ट के हालिया फैसले के बाद बिजली बिलों में शामिल वाटर टैक्स समाप्त होने की दिशा में कदम तेज हो गए हैं। अब इस फैसले को लागू करने पर शासन स्तर पर मंथन जारी है, और यदि इसे पूरी तरह लागू किया जाता है तो राज्य के करीब 30 लाख उपभोक्ताओं को सालाना लगभग 500 करोड़ रुपये की राहत मिल सकती है।
READ MOREउत्तराखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो न केवल संवेदनाओं को झकझोरती है, बल्कि मानवता पर विश्वास भी मजबूत करती है। 25 वर्षीय एक युवती, जो सड़क दुर्घटना के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दी गई थी, उसके अंगदान से दो गंभीर रूप से बीमार मरीजों को नया जीवन मिला है।
READ MOREआगामी कुंभ और बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए उत्तराखंड रोडवेज ने अपने बेड़े को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने 259 नई बसों की खरीद को मंजूरी दे दी है, जिससे परिवहन व्यवस्था में व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी।
READ MOREउत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं में बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसने सरकारी व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच कमेटी की विस्तृत रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य में 653 लोग फर्जी आय प्रमाणपत्रों के जरिए दोहरी पेंशन का लाभ ले रहे थे। इनमें से कई लाभार्थी पहले से ही सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहे थे, इसके बावजूद उन्होंने वृद्धावस्था या विधवा पेंशन का भी अनुचित लाभ उठाया।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद भड़की हिंसा और उपद्रव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसके मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
READ MORE
देश के प्रमुख उद्योगपति और मुकेश अंबानी ने सोमवार को उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। अंबानी की इस धार्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को कुल 10 करोड़ रुपये का दान भी दिया।
READ MORE