[fvplayer id=”10″]
पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड मुख्यालय जयहरीखाल में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। नलों में पानी नहीं आने के कारण स्थानीय लोगों को अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करने के लिए दूर-दराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और छोटे दुकानदारों को उठानी पड़ रही है। लगातार चार दिनों से पानी की किल्लत के चलते लोगों में जल संस्थान की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा आक्रोश है।
READ MOREहेमवती नंदन बहुगुणा (एचएनबी) गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा रविवार को विवादों में घिर गई। विश्वविद्यालय के चौरास परिसर सहित चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के कथित इस्तेमाल, बिजली आपूर्ति बाधित होने और परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए छात्र नेताओं ने हंगामा किया। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र नेताओं और शिक्षकों के बीच तीखी बहस भी हुई, जिसके चलते स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कीर्तिनगर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। छात्र नेताओं ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए परीक्षा को पूरी तरह नियमों के अनुरूप संपन्न बताया है।
READ MOREमणिपुर के उखरुल जिले में असम राइफल्स के काफिले पर हुए घात लगाकर किए गए हमले में उत्तराखंड के वीर सपूत हवलदार चंद्र मोहन सिंह शहीद हो गए। इस हमले में एक अन्य सैनिक वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह ने भी सर्वोच्च बलिदान दिया। घटना के बाद पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है और लोग अपने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
READ MOREउत्तराखंड के यमकेश्वर क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी की पहल पर आयोजित एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम ने भारत और जापान के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान की। जापान के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री बाला कुंभ गुरु मुनि (ताकायुकी होशी) अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के दौरान यमकेश्वर विकासखंड के तल्ला बनास पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण, महिलाएं और युवा शामिल हुए तथा गुरु मुनि के आध्यात्मिक संदेशों को आत्मसात किया।
READ MOREजिला कारागार खांड्यूसैंण में बंदियों के पुनर्वास, सुधार और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आधुनिक हेयर सैलून का शुभारंभ किया गया। इस सुविधा का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह ने विधिवत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कारागार परिसर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और सुधारात्मक गतिविधियों की सराहना की।
READ MOREपेशावर कांड के महानायक और स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर की गई टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि उनका उद्देश्य कभी भी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह एक बार नहीं, बल्कि सौ बार भी माफी मांगने को तैयार हैं।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार और पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने को लेकर पहल तेज हो रही है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रलाद जोशी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
READ MORE
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
READ MORE