[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए करीब 8 करोड़ 42 लाख 98 हजार रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न शैक्षणिक भवनों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर छात्र-छात्रा को गुणवत्तापरक और सुविधायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
READ MOREगढ़वाल मंडल को लंबे समय बाद ऐसा आयुक्त मिला है, जिसके पास किसी अन्य विभाग या जिले की अतिरिक्त जिम्मेदारी नहीं है। सोमवार को गढ़वाल मंडल के नवनियुक्त आयुक्त आनंद स्वरूप ने पौड़ी स्थित मंडलीय कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पौड़ी में रहकर ही काम करेंगे और मंडल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सीधे नजर रखेंगे। उनके इस बयान से लंबे समय से उठ रही उस मांग को भी बल मिला है, जिसमें गढ़वाल के लिए पूर्णकालिक कमिश्नर नियुक्त करने की बात कही जा रही थी।
READ MOREजनता मिलन में पहुंचीं 32 शिकायतें, पेयजल संकट सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरा, जिले में लगातार बढ़ती पेयजल समस्याओं को लेकर सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दूर-दराज के गांवों से पहुंचे लोगों ने जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के सामने पानी की किल्लत, सड़क, आवास और लंबित भुगतानों जैसी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में कुल 32 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें सबसे अधिक शिकायतें पेयजल आपूर्ति से जुड़ी रहीं। डीएम ने संबंधित विभागों को सभी मामलों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
READ MOREसुबोध उनियाल के पैतृक गांव औणी में गुलदार के बढ़ते हमलों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आ गया। क्षेत्र में एक महिला पर गुलदार के हमले के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के खंडाह के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।
READ MOREगढ़वाल की शांत वादियों में बसे जनपद पौड़ी के अमाल्डू गांव में इन दिनों आध्यात्मिक उल्लास और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। गांव में मां भगवती श्री राजराजेश्वरी के भव्य मंदिर एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बन गया। 4 से 8 मई तक चले इस आयोजन में न केवल स्थानीय ग्रामीणों ने, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे प्रवासी परिवारों, बेटियों-ब्वारियों और श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
READ MORE2000 से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद, दवा के लिए दिनभर भटकते रहे मरीज और तीमारदार, देहरादून समेत पूरे प्रदेश में बुधवार को दवा कारोबारियों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के आह्वान पर राजधानी दून, विकासनगर, मसूरी और श्रीनगर गढ़वाल सहित कई क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर बंद रहे। अचानक बंद हुई दवा दुकानों के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग जरूरी दवाइयों के लिए अस्पतालों और बाजारों में घंटों भटकते रहे।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड की प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत और लगन के दम पर नई पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में पौड़ी गढ़वाल के खण्ड तल्ला (पैठाणी) गांव के होनहार युवा धावक कुलदीप नेगी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पहाड़ की प्रतिभाओं में किसी भी चुनौती का सामना करने की अद्भुत क्षमता होती है। चमोली जनपद के सीमांत और दुर्गम मलारी क्षेत्र में आयोजित प्रतिष्ठित नीति हाफ मैराथन में कुलदीप नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर पूरे पौड़ी जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
READ MORE
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधीके 4 जून को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पौड़ी के ऐतिहासिक कंडोलिया मैदान में आयोजित होने वाली पूर्व सैनिक महारैली को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है। प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक बैठकों का दौर जारी है और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
READ MORE