[fvplayer id=”10″]
गढ़वाल की शांत वादियों में बसे जनपद पौड़ी के अमाल्डू गांव में इन दिनों आध्यात्मिक उल्लास और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। गांव में मां भगवती श्री राजराजेश्वरी के भव्य मंदिर एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बन गया। 4 से 8 मई तक चले इस आयोजन में न केवल स्थानीय ग्रामीणों ने, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे प्रवासी परिवारों, बेटियों-ब्वारियों और श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
READ MORE2000 से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद, दवा के लिए दिनभर भटकते रहे मरीज और तीमारदार, देहरादून समेत पूरे प्रदेश में बुधवार को दवा कारोबारियों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के आह्वान पर राजधानी दून, विकासनगर, मसूरी और श्रीनगर गढ़वाल सहित कई क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर बंद रहे। अचानक बंद हुई दवा दुकानों के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग जरूरी दवाइयों के लिए अस्पतालों और बाजारों में घंटों भटकते रहे।
READ MOREपौड़ी में सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया का सख्त रुख मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान देखने को मिला। निरीक्षण में जहां एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) ड्यूटी के समय घर पर मिला, वहीं अधीक्षण अभियंता (एसई) भी कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेई के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने और एसई का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
READ MOREपौड़ी गढ़वाल के कमांद गांव में गुलदार के आतंक ने एक बार फिर पहाड़ों में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष की भयावह तस्वीर सामने ला दी है। शुक्रवार शाम गांव के 60 वर्षीय मोहन उर्फ महेश चंद्र मलासी की गुलदार के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों में वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
READ MOREपौड़ी जिले में एक बार फिर बेटियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से सफलता की नई इबारत लिख दी है। सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिले के विभिन्न विद्यालयों में खुशी का माहौल देखने को मिला। खास बात यह रही कि इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेधा सूची में अपना दबदबा कायम रखा। शहर के प्रमुख विद्यालयों के टॉपर्स में अधिकांश स्थान बेटियों ने हासिल किए, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों में गर्व की भावना दिखाई दी।
READ MOREउत्तराखंड का पौड़ी जिला इन दिनों वन्यजीवों की दहशत में जी रहा है। पहाड़ के गांवों में शाम ढलते ही डर का सन्नाटा फैल जाता है। कहीं गुलदार खेतों और घरों के आसपास मंडरा रहा है, तो कहीं भालू लोगों पर हमला कर रहा है। बंदरों के आतंक ने ग्रामीणों की खेती और घरों की सुरक्षा तक छीन ली है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन उनसे निपटने के लिए वन विभाग के पास न पर्याप्त कर्मचारी हैं और न ही पर्याप्त संसाधन।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड के पहाड़ों से रोजगार की तलाश में हो रहे पलायन को रोकने के लिए स्वरोजगार और आधुनिक खेती को सबसे प्रभावी विकल्प माना जा रहा है। पौड़ी जिले के बीरोंखाल विकासखंड के सीमांत गांव जमरिया के दो किसान सुरेंद्र सिंह रावत और मंगल सिंह चौधरी इस सोच को वास्तविकता में बदल रहे हैं। दोनों किसानों ने आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक खेती और उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर सेब बागवानी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आज वे न केवल अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं, बल्कि अपने क्षेत्र के अन्य किसानों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन गए हैं।
READ MORE
पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड मुख्यालय जयहरीखाल में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। नलों में पानी नहीं आने के कारण स्थानीय लोगों को अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करने के लिए दूर-दराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और छोटे दुकानदारों को उठानी पड़ रही है। लगातार चार दिनों से पानी की किल्लत के चलते लोगों में जल संस्थान की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा आक्रोश है।
READ MORE