[fvplayer id=”10″]
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे में बस और कार के बीच टक्कर लगने की खबर है। दोनों वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे हटा दिया गया, जिससे बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका। देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल भर्ती किया गया है।
READ MOREबीरोंखाल में एक कार ऊपर की सडक से अनियंत्रित होकर नीचे की सडक पर जा गिरी। इस वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गयी। वहीं छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
READ MORE30 मई 2025, को हम गढ़वाल के अमर सपूत, स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी और उत्तराखंड के प्रथम खाद्य मंत्री जगमोहन सिंह नेगी की 57वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। यह दिन न केवल उनके बलिदान और समर्पण को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि उस युग को भी याद करने का क्षण है, जिसे ‘जगमोहन युग’ के रूप में जाना जाता है। वह युग, जब पहाड़ की दुर्गम वादियों में एक नायक ने अपने अटूट संकल्प और सेवा भाव से लाखों लोगों के जीवन को नई रोशनी दी।
READ MOREप्रदेश के बहुचर्चित वनंतरा प्रकरण पर अदालत का फैसला आने के बाद शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस रखी थी। इसके लिए पौड़ी जिले को पांच जोन में बांटा गया है। इसमें से चार जोन कोटद्वार में बनाए गए थे। इसके अलावा शुक्रवार को पूरे कोटद्वार में निषेधाज्ञा लागू रही।
READ MOREमुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी स्पष्ट किया था कि दोषियों को कठोरतम सजा सुनिश्चित करवाई जाएगी। उनके निर्देश पर जांच और न्यायिक प्रक्रिया को लेकर पीड़ित परिवार की सहमति से ही सभी कार्यवाही आगे बढ़ाई गई। जांच के विस्तृत दायरे और गवाहों एवं सबूतों की बड़ी संख्या होने के बावजूद न्यूनतम समय में न्याय सबके सामने आया है।
READ MOREअंकिता भंडारी की मां सोनी देवी ने कहा भले ही अदालत का यह फैसला एक बड़ी जीत है, लेकिन वह इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उनका मानना है कि तीनों आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए थी। जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह का जघन्य अपराध करने से पहले सौ बार सोचे।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

गढ़वाल और कुमाऊँ में होली का उल्लास अपने चरम पर पहुँच चुका है। वास्तविक होली से एक दिन पहले ही पहाड़ के गाँवों में उत्सव का रंग साफ दिखाई दे रहा है। शाम ढलते ही चौपालों और मंदिर प्रांगणों में लोग एकत्रित हो रहे हैं और बैठक होली की मधुर स्वर लहरियाँ गूंज रही हैं। ढोलक, मंजीरे और हारमोनियम की संगत में पारंपरिक होली गीत गाए जा रहे हैं।
READ MORE
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (एचएनबीजीयू) का 12वां दीक्षांत समारोह 24 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह भव्य समारोह विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित स्वामी मनमथन ऑडिटोरियम में संपन्न होगा।
READ MORE