Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बस और कार की टक्कर में छह लोग घायल
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

बस और कार की टक्कर में छह लोग घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार दोपहर देवप्रयाग के पास बस और कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों के घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार टैक्सी कार को रुद्रप्रयाग निवासी भजनलाल पुत्र पंचमूला चला रहा था। बताया जा रहा है कि कार चालक अचानक गलत दिशा में वाहन मोड़ बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैक्सी कार एकदम से रॉन्ग साइड में आ गई, जिससे सामने से आ रही बस से सीधी भिड़ंत हो गई।

आर्टिगा टैक्सी में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे, जो इस टक्कर में घायल हो गए। घायलों में दो यात्रियों को फ्रैक्चर हुआ है, जबकि बाकी को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल पुलिस की मदद से देवप्रयाग स्थित अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है।

घायलों की पहचान दिल्ली निवासी दो अलग-अलग परिवारों के सदस्यों के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड घूमने आए हुए थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे हटवा दिया, जिससे यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका।

देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल भर्ती किया गया है। वहीं, मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...