Monday , 7 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने बांटे विभाग, सतपाल महाराज को पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, धन सिंह को हेल्थ और शिक्षा, सौरभ बहुगुणा को प्रोटोकॉल
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सीएम धामी ने बांटे विभाग, सतपाल महाराज को पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, धन सिंह को हेल्थ और शिक्षा, सौरभ बहुगुणा को प्रोटोकॉल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को विभागों को बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास एवं खनन, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा, आबकारी, आपदा प्रबंधन और नागरिक उड्डयन जैसे विभाग रखे हैं।

सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन और जलागम प्रबंधन जैसे विभाग दिए गए हैं। उनके पास सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग भी रहेगा। प्रेमचंद अग्रवाल को वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन और जनगणना जैसे विभाग दिए गए हैं।

गणेश जोशी को नया कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री बनाया गया है। उनके पास सैनिक कल्याण और ग्रामीण विकास विभाग भी रहेगा। डॉक्टर धन सिंह रावत को विद्यालयी शिक्षा बेसिक और माध्यमिक, सहकारिता, उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। सुबोध उनियाल को वन विभाग, भाषा, निर्वाचन और तकनीकी शिक्षा विभाग दिया गया है। रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण विभाग दिए गए हैं। चंदन रामदास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, लघु एवं सूक्ष्म उद्यम विभाग दिया गया है। वहीं युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा को पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल और कौशल विकास जैसे विभाग दिए गए हैं।

यहां देखें पोर्टफोलियो का पूरा बंटवारा –

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles