Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ विवेकानंद जयंती पर सीएम बोले, राजनीति में भागीदारी करें युवा
उत्तराखंड न्यूज़

विवेकानंद जयंती पर सीएम बोले, राजनीति में भागीदारी करें युवा

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती पर आयोजित उत्तराखंड यंग लीडर्स कॉन्क्लेव- सेवा, संवाद, संकल्प कार्यक्रम को शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ‘नए भारत’ के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। युवा सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए स्वच्छ, सुरक्षित, समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं।

सीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से हमें भारत के दर्शन और गौरवशाली परंपरा को दुनिया के सामने लाना है। इसके लिए हमें अपनी युवा शक्ति को पहचानना होगा, अपना आत्मबल पहचानना होगा। स्वामी जी के कहे अनुसार परिणाम न मिलने तक अथक परिश्रम करना होगा। अपना काम पूरी आशा और विश्वास से करना होगा।

मुख्यमंत्री रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ, नशे के खिलाफ, करप्शन के खिलाफ और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता व सक्रिय भागीदारी से युवा समाज में व्यापक परिवर्तन ला सकता है। स्वामी जी की प्रेरणा और प्रधानमंत्री जी के संकल्प के अनुसार न्यू इंडिया के निर्माण में हमारा सच्चा योगदान होगा।

सीएम ने कहा कि आज के समय राजनीति में स्वच्छता के लिए युवाओं को बड़ी पहल करनी होगी। स्वच्छ छवि के युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी करनी होगी, साथ ही अपने मताधिकार का हर हाल में प्रयोग करना होगा।

इसके साथ ही सीएम ने राष्ट्रीय युवा दिवस की प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...