Home उत्तराखंड न्यूज़ बद्रीनाथ धाम में इको टूरिज्म शुल्क बैरियर शुरू
उत्तराखंड न्यूज़

बद्रीनाथ धाम में इको टूरिज्म शुल्क बैरियर शुरू

2025 की यात्रा प्रारंभ होने के उपरांत, पार्क प्लस कंपनी ने मौसम की कड़ी चुनतियों के बावजूद इस सिस्टम को स्थापित करने का कार्य किया। लगभग 15 दिनों के सफलतापूर्वक ट्रायल के बाद, अब यह व्यवस्था पूरी तरह से चालू हो गई है।

डिजिटल भुगतान से बढ़ेगी सुरक्षा, डीएम-एसपी की अभिनव पहल
चमोली। बीते वर्ष की चार धाम यात्रा के सकुशल संपन्न होने के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में आयोजित एक रात्रि भोज में सभी थानाध्यक्षों ने अपनी समस्याएं रखी थीं। इसी दौरान, थानाध्यक्ष बद्रीनाथ ने बद्रीनाथ धाम के प्रवेश द्वार पर नगर पंचायत द्वारा मैनुअल तरीके से लिए जा रहे इको टोल शुल्क के कारण अनावश्यक ट्रैफिक दबाव बढ़ जाने और समय की बर्बादी होने की समस्या को उजागर किया था। उन्होंने एनएचएआई की गाइडलाइन के तहत इको टोल शुल्क को फास्टैग के माध्यम से लेने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया था।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने इस सुझाव का गंभीरता से संज्ञान लिया और त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में, नगर पंचायत बद्रीनाथ ने जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से एनएचएआई से आवश्यक अनुमति प्राप्त की और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर पार्क प्लस कंपनी को इको पर्यटक शुल्क फास्टैग के माध्यम से कराने का बीड़ा सौंपा।
ट्रायल की सफलता के उपरांत, आज जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से विधिवत रूप से इस इको टूरिज्म शुल्क बैरियर का शुभारंभ किया गया, जो अब 10279 फीट की ऊंचाई पर स्थित देश का पहला फास्टैग ईको पर्यटक बैरियर के रूप में जाना जाएगा।
इस बैरियर पर अब बद्रीनाथ धाम में प्रवेश करने वाले और बाहर निकलने वाले सभी वाहनों का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से फास्टैग के जरिए काटा जाएगा। इसके साथ ही, फास्टैग सिस्टम से लिंक होने के कारण धाम में आनेकृजाने वाले प्रत्येक वाहन का ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारित होगा। यह ऑनलाइन रिकॉर्ड सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। किसी भी आपात स्थिति या सुरक्षा संबंधी आवश्यकता होने पर वाहनों की आवाजाही का विवरण तुरंत उपलब्ध होगा, जिससे पुलिस और प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। इस दौरान एसडीएम जोशीमठ, यात्रा रेखा, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद उनियाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश मेहता, बद्रीश पड़ा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी और थानाध्यक्ष बद्रीनाथ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...