Home उत्तराखंड न्यूज़ सिविल अस्पताल के स्टोर रूम में लगी आग, सारा सामान जलकर राख
उत्तराखंड न्यूज़क्राइम

सिविल अस्पताल के स्टोर रूम में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

रुड़की। बीमी रात सिविल अस्पताल की डायलिसिस यूनिट के स्टोर रूम में आग लग गई। गनीमत रही की समय रहते फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गयी। लेकिन इस अग्निकांड में डायलिसिस यूनिट के स्टोर रूम का सामान जल गया। लाइट काटे जाने और धुआं भर जाने से अस्पताल की इमरजेंसी भी प्रभावित रही। आग के कारण अस्पताल में हड़कंप की स्थिति रही। सिविल अस्पताल रुड़की की इमरजेंसी के बराबर में ही डायलिसिस यूनिट बनी है। बीती रात डायलिसिस यूनिट के स्टोर रूम से अचानक धुआं निकलता नजर आया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. सरफराज ने इसकी जानकारी स्टाफ और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग से स्टोर में रखा सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग बुझाने के लिए लाइट को काटना पड़ा। जिससे इमरजेंसी भी प्रभावित हुई। आग से डायलिसिस यूनिट की वायरिंग जल गई है। जिसके चलते  शुक्रवार को मरीजों की डायलिसिस नहीं हो पाई है। डायलिसिस के लिए आए मरीज को निराशा ही लौटना पड़ा। सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि वायरिंग को ठीक कराया जा रहा है, जिसके बाद डायलिसिस यूनिट को संचालित कर दिया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...