Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व काबीना मंत्री डॉ हरक सिंह पहंचे ईडी कार्यालय
उत्तराखंड न्यूज़

पूर्व काबीना मंत्री डॉ हरक सिंह पहंचे ईडी कार्यालय

महत्पूर्ण बिदंूओ पर हो रही पूछताछ
देहरादून। पूर्व काबीना मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत शुक्रवार को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के देहरादून स्थित कार्यालय पहुंचे। हरक सिंह रावत को पूर्व में ईडी ने अपने कार्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा था, लेकिन अपने निजी कारण के कारण उन्होंने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के सामने प्रस्तुत होने में असमर्थता जताई थी। ऐसे में एजेंसी ने उन्हें अगली तारीख दी थी, जिस पर अब वह अधिकारियों के सम्मुख प्रस्तुत हुए।
हरक सिंह रावत से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हुए अवैध निर्माण और पेड़ कटान मामले पर पिछले लंबे समय से पूछताछ की जा रही है। पहले भी वह केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश हो चुके हैं और अब एक बार फिर उन्हें विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी के लिए बुलाया गया है।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हुए अवैध निर्माण और पेड़ कटान मामले के दौरान हरक सिंह रावत सरकार में वन मंत्री थे और उस दौरान उनके आदेश पर विभिन्न कार्यों को किए जाने के आरोप लगे थे। जिसके बाद विजिलेंस ने भी उनके कॉलेज और पेट्रोल पंप पर छापा मारा था और यहां से वन विभाग का एक बड़ा व्यावसायिक इनवर्टर बराबर किया था। हालांकि हरक सिंह रावत लगातार भाजपा सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते रहे हैं और इसी के तहत इस कार्रवाई को होना बताते रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...