गणेश गोदियाल ने प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला, बोले हम नए जोश और नई जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे

गणेश गोदियाल ने प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला, बोले हम नए जोश और नई जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा ने विधिवत रूप से गोदियाल को कार्यभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने से पहले गणेश गोदियाल दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले थे। इस दौरान संगठनात्मक और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कांग्रेस हाईकमान ने हाल ही में गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नियुक्ति के आदेश जारी किए थे।

इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और सी.डब्लू.सी. सदस्य गणेश गोदियाल ने कहा कि ‘हम सब मिलकर उस कांग्रेस की परंपरा को आगे बढ़ाने आए हैं, जिसने देश को जोड़ने और समाज को सशक्त करने की सीख दी।’ उन्होंने कहा कि ‘हम विश्वास दिलाते हैं कि नव नेतृत्व में हर कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और 2027 का मार्ग प्रशस्त करेगा। गोदियाल ने आगे कहा कि हमारा रास्ता कठिन हो सकता है, लेकिन हमारा इरादा अडिग है। आज से हम सब एक नए जोश और नई जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे। हम वादा करते हैं, हमारा हर कदम जनता के विश्वास और संगठन की गरिमा के अनुरूप होगा।

गणेश गोदियाल ने कहा कि अब समय भाषणों का नहीं—संघर्ष का है और हम संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटते! जमीन हिलेगी तभी जब कदम तेज़ हों, आज से हर कदम संगठन के लिए समर्पित! हवा के भरोसे राजनीति नहीं चलती, हमको तूफ़ान बनकर आगे बढ़ना है। जोश हमारा था, है और रहेगा। बस अब उसे दिशा देने का वक्त है। अगर सरकार हमसे छीनी गई है तो हम दोगुनी ताक़त से वापस लेकर आएंगे। हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं अन्याय, अहंकार और झूठ से है और इस लड़ाई में हम जीतकर ही लौटेंगे।

जहां कार्यकर्ता खड़ा हो जाए, वहां हार का सवाल ही नहीं उठता। आज से यह संघर्ष हमारा नहीं, हम सबका है और हम सब साथ खड़े हों तो कोई ताक़त हमें रोक नहीं सकती। हमारी लड़ाई लंबी है, लेकिन हमारा इरादा उससे भी बड़ा है। गणेश गोदियाल ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। जिन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस को 2027 के चुनावी रण के लिए नई दिशा और नई ऊर्जा देने वाली अनुभवी टीम मैदान में उतारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तराखंड को खंड-खंड करने की साजिश में जुटी है कभी कुमाऊं बनाम गढ़वाल, कभी मैदानी पहाड़ी, कभी ठाकुर ब्राह्मण तो कभी एक क्षेत्र को दूसरे से लड़ाने की कोशिश। लेकिन कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अब सतर्क है और इस विभाजनकारी राजनीति के ‘ट्रैप’ में नहीं फंसेगा।

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी है उनमें प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कैंपेन कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी यह ‘पांच पांडव’ भाजपा रूपी ‘कौरवों’ की सेना को 2027 में धूल चटा देंगे।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि ‘नेतृत्व बदलता है, लेकिन हमारा लक्ष्य नहीं, जनता का विश्वास जीतना, और हर नागरिक के हक़ में खड़ा रहना है।’ उन्होंने कहा कि ‘यह संगठन हम सबका है। हम सब मिलकर इसकी ताक़त हैं।’

चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की ‘तोड़ो उत्तराखंड’ नीति का जवाब कांग्रेस ‘जोड़ो उत्तराखंड’ के संकल्प से देगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे नेतृत्व के निर्णय पर पूरा विश्वास रखें क्योंकि यही टीम उत्तराखंड को नई दिशा देगी।

चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन में हुआ यह बड़ा फेरबदल प्रदेश में नई ऊर्जा, एकजुटता और विश्वास का प्रतीक है। यह परिवर्तन सिर्फ चेहरे का नहीं, बल्कि परिपक्व सोच और दिशा का बदलाव है। उन्होंने कहा कि 27 जिलों के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों सहित सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, और सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि अब वक्त आलोचना नहीं, योगदान का है, व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं, सामूहिक विजय का है।

निवर्तमान अध्यक्ष एवं सी.डब्लू.सी. के विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा के झूठे नारों और भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। 2027 में प्रदेश की जनता कांग्रेस की जनोन्मुखी नीतियों और पारदर्शी नेतृत्व पर भरोसा जताएगी।

इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मीडिया सलाहकार गुरदीप सिंह सफल सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, कांग्रेस के सभी विधायक गण सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गण, सभी पूर्व विधायक पूर्व मंत्री गण, सभी पूर्व जिला अध्यक्ष गण एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this