Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ आईटीबीपी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव पर संचालित किया गया ‘हर घर तिरंगा अभियान’
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बरहमारी फ़ौज

आईटीबीपी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव पर संचालित किया गया ‘हर घर तिरंगा अभियान’

आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभर में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में 23वीं वाहिनी, भा.ति.सी.पु. बल सीमाद्वार कैंप परिसर देहरादून में प्रभात फेरी/रैली का आयोजन किया गया।

रमाकांत शर्मा, उप महानिरीक्षक, उत्तरी फ्रंटियर मुख्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल देहरादून के मार्गदर्शन में सीमाद्वार कैंप परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गईं।

इस अवसर पर मनू महाराज, उप महानिरीक्षक, भा.पु.स क्षे.मु. देहरादून, पीयूष पुष्कर, सेनानी, 23वीं वाहिनी, भानुप्रताप सिंह, सेनानी स्टाफ, क्षे.मु., देहरादून, अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, हावा सदस्याएं, बच्चे, शहीदों के परिवारजन, हिमवीर एवं हिमवीरांगनाएं उपस्थित रहे।

इस मौके पर रमाकांत शर्मा उप महानिरीक्षक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान मनाने का उददेश्य है कि लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और उन्हें तिरंगे के महत्व के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभर में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में 23वीं वाहिनी, भा.ति.सी.पु. बल सीमाद्वार कैंप परिसर देहरादून में प्रभात फेरी/रैली का आयोजन किया गया।

यह रैली सीमाद्वार कैम्पस में स्थित स्टेडियम से रवाना होकर वैभव चौक, देहरादून तक आयोजित की गई। जिसमें तिरंगे के साथ कुल 760 पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनको शपथ भी दिलाई गई। प्रभात फेरी के अंत में बैण्ड की ध्वनि पर देशभक्ति गानों की प्रस्तुति दी गई।

इसके अतिरिक्त भारत तिब्बत सीमा पुलिस आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अर्न्तगत सामरिक मुख्यालय, माणा चौकी, 23वीं वाहिनी में माणा गांव (वाइब्रेन्ट विलेज) से लेकर श्री बद्रीधाम तक तिरंगा रैली/प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसमे वाहिनी के अग्रिम चौकियों पर तैनात अधी. अधिकारी, हिमवीर व हिमविरांगनाओं एवं स्थानीय जनता के कुल 162 पदाधिकारी/व्यक्तियों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...