Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़  पैराफिट से टकराई तेज रफ्तार कार,बड़ा हादसा टला
उत्तराखंड न्यूज़

 पैराफिट से टकराई तेज रफ्तार कार,बड़ा हादसा टला

खटीमा। चंपावत जिले के लोहाघाट तहसील क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई। हादसे के दौरान कार इतनी स्पीड में थी कि कार के आगे के दोनों टायर टूट कर अलग हो गए। वहीं, कार पैराफिट में लटकने की वजह से खाई में गिरने से बच गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, लोहाघाट-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लीसा डिपो के पास एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया, जब तेज स्पीड से पिथौरागढ़ की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैराफिट से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे के टायर टूट कर कार से अलग हो गए। इस दुर्घटना में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
बाराकोट पुलिस स्टेशन प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया दुर्घटना में कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, स्थानीय निवासी सैंडी बोहरा ने बताया टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे के दोनों टायर टूट कर अलग हो गए। जबकि, कार के एयरबैग खुलने से कार सवारों की जान बच गई।

 गंगनहर में कूदकर महिला ने की जान देने की कोशिश
रूड़की। गृह क्लेश से तंग आकर एक महिला ने गंगनहर में कूदकर जान देने की कोशिश की। जिसे समय रहते जलवीर ने डूबने से बचा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार रुड़की में अचानक एक महिला गंगनहर में कूद गयी। जिसके बा वो डूबने लगी। उसे डूबता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच फरिश्ता बनकर पहुंचे मोनू जलवीर ने अपनी जान जोखिम में डालकर कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सकुशल गंगनहर से बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...