Saturday , 12 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून शिखर पर पहाड़ का हुनर : हिमाचल की बेटी रूबीना ने जीता बिग बॉस, अब पवनदीप के इंडियन आइडल बनने का इंतजार
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

शिखर पर पहाड़ का हुनर : हिमाचल की बेटी रूबीना ने जीता बिग बॉस, अब पवनदीप के इंडियन आइडल बनने का इंतजार

उत्तराखंड के लोग पवनदीप राजन के लिए दुआ कर रहे हैं कि वह इंडियन आइडल का खिताब जीतकर आएं। वह एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस के दम पर लोकप्रिय होते जा रहे हैं। पवनदीप न सिर्फ गायकी बल्कि कई साजों को बजाने के अपने खास हुनर के चलते देश भर के चहेते बन गए हैं।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जन्मीं रूबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विजेता घोषित की गई हैं। उनकी जीत की खबर मिलते हुए हिमाचल के लोगों ने खूब जश्न मनाया। यह खिताब जीतने वाली रूबीना पहली हिमाचली हैं। वहीं अब उत्तराखंड के लोगों को सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल में धमाल मचा रहे चंपावत के पवनदीप राजन के विजेता बनने का इंतजार है।

वह एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस के दम पर लोकप्रिय होते जा रहे हैं। पूरे भारत से उन्हें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। पवनदीप न सिर्फ गायकी बल्कि कई साजों को बजाने के अपने खास हुनर के चलते देश भर के चहेते बन गए हैं। हिमाचल की बेटी के बिग बॉस जीतने के बाद पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है। जी हां, उत्तराखंड का लाल इस समय सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइ़डल में शानदार प्रस्तुति दे रहा है। ऐसे में पूरे प्रदेश के लोगों को उम्मीद है कि पहाड़ का बेटा पवनदीप राजन विजेता बनेगा। रविवार को प्रसारित हुए शो में पवनदीप का गाया ‘दर्द ए दिल…’ सुनकर शो के जज और स्पेशल गेस्ट प्यारेलाल जी ने खूब तारीफ की। प्यारेलाल ने कहा- तारीफ उस खुदा की, जिसने इन्हें बनाया। पवनदीप की तान पर हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल डडलानी भी झूमते दिखे।

उत्तराखंड ही नहीं, पूरा भारत हुआ पवन का दीवाना

पवनदीप एंड टीवी के शो द वॉइस इंडिया के विजेता रह चुके हैं। वह उत्तराखंड की पहली लोक गायिका स्वर्गीय कबूतरी देवी के नाती हैं और उनके पिता भी उत्तराखंड के लोक गायक हैं। कुमाऊंनी लोकगायक सुरेश राजन के बेटे पवनदीप का जन्म 27 जुलाई 1996 चंपावत जिले में हुआ था। पवनदीप ने अपनी प्राथमिक शिक्षा यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंपावत से पूरी की।

 

इससे पहले शनिवार को उत्तराखंड के ही जुबिन नौटियाल ने भी पवनदीप के साथ जुगलबंदी की थी।

https://www.youtube.com/watch?v=zy8EQC9mM0A

 

रूबीना दिलैक के बारे में जानिए

उधर, रूबीना को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 36 लाख रुपये भी मिले हैं। मूल रूप से शिमला से ताल्लुक रखने वाली रूबीना के पहाड़ पर रहने वाले परिजनों ने मिठाइयां बांटीं। रूबीना शिमाल के गांव शंठा विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हैं। 26 अगस्त 1987 को जन्मीं रूबीना ने शुरुआती पढ़ाई शिमला में ही की। वह मिस शिमला का भी खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। वह पढ़ने में काफी अच्छी थीं लेकिन 2008 में उन्होंने चंडीगढ़ में छोटी बहू सीरियल के लिए ऑडिशन दिया। यहीं से उनका करियर शुरू हो गया टीवी इंडस्ट्री की तरह। वह छोटी बहू के नाम से मशहूर हो गईं। बिगबॉस में वह अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ गई थीं। उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। हाल में उन्होंने टॉप-5 में जगह बनाई। रविवार रात शो के होस्ट सलमान खान ने उन्हें विजेता घोषित किया।

https://twitter.com/BiggBoss/status/1363561841985642496?s=20

 

‘द वॉयस इंडिया’ के पहले विनर पवनदीप की नई पहल, चंपावत में ही ‘लोकल को वोकल’ का मौका

बचपन से ही उनके घर गीत-संगीत का माहौल था। पवन को गिटार, कीबोर्ड, तबला, पियानो के साथ ही ढोलक जैसे वाद्ययंत्र बजाना पसंद है। पवन आकाशवाणी अल्मोड़ा से तबला वादन का कार्यक्रम भी प्रस्तुत कर चुके हैं। 2000 में नैनीताल में कुमाऊं महोत्सव हुआ तो उनके तबला वादन को देखकर राज्यपाल ने 11 हजार रुपये का इनाम दिया था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – August 2026

HillMail Aug 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

ओपीयू-आईवीएफ तकनीक से साहीवाल गाय ने दिया बद्री बछिया को जन्म

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान...