Monday , 7 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड केदारनाथ में अब आईटीबीपी ने संभाला मोर्चा, यात्री अब अच्छी तरह से कर सकेंगे बाबा के दर्शन
अतुल्य उत्तराखंडचमोलीपर्यटन समाचार

केदारनाथ में अब आईटीबीपी ने संभाला मोर्चा, यात्री अब अच्छी तरह से कर सकेंगे बाबा के दर्शन

केदारनाथ में लगातार श्रद्धालुओं की बढ़ रही भीड़ के कारण अब यहां की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की एक प्लाटून तैनात कर दी गई है। आइटीबीपी केदारनाथ धाम में सुरक्षा व रेस्क्यू का जिम्मेदारी भी संभालेगी। इसके अलावा सोनप्रयाग व गुप्तकाशी में भी आइटीबीपी की एक-एक प्लाटून तैनात रहेगी।

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद ही यहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यहां पर रोजाना 17-18 हजार श्रद्धालु केदार बाबा के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा यहां पर मौसम भी लगातार बदल रहा है जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब यहां पर आईटीबीपी को तैनात किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण दर्शन के लिए लगी लाइन में अक्सर धक्का-मुक्की की नौबत देखने को मिल रही है। इसके साथ ही मंदिर के अंदर सभामंडप में भी अव्यवस्थाएं हो रही हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर परिसर में आइटीबीपी की एक प्लाटून तैनात की है। यात्रा व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस भी यहां पर तैनात रहेगी।

इसके अलावा गुप्तकाशी व सोनप्रयाग में भी आइटीबीपी की एक एक प्लाटून तैनात रहेगी जो कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल रखेगी और यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की मदद करती रहेगी जिससे कि यहां आने वाले हर यात्री को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े और उनकी यात्रा अच्छी तरीके से चल सके।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles